मोतिहारी, अशोक वर्मा. बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत पर सीकरिया फार्मेसी कॉलेज परिसर मे बने मोदी मोमेंट संग्रहालय कक्ष में जमकर खुशियां मनाई गई तथा सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाई.
उक्त जश्न में शामिल भाजपा बिहार किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि भाजपा की जीत अभियान यह सिद्ध करता है कि देश की जनता अब अपराध, भ्रष्टाचार, देश विरोधी शक्तियों को पूरी तरह से नकार चुकी है. जनता जात-पात एवं क्षेत्रवाद की राजनीति करने वाले को अब ख़ारिज कर चुकी है.
भाजपा की पश्चिम बंगाल, आसाम, पुडुचेरी के विधान सभा चुनावो में बहुमत का आकँङा पार करना शुभ संकेत हैl. फार्मेसी कॉलेज के निर्देशक जमुना सीकरीया ने कहा कि आज़ादी के बाद माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश अब पटरी पर आ गया है.
बहुत दिनों तक जनता को डरा कर रखा गया था हमारे मोदी जी जब प्रधानमंत्री बने तो उनका नारा था सबका साथ और सबका विकाश. उन्होंने हमेशा देश के लिए सोचा. कॉलेज परिसर में पूरी तरह से जश्न का माहौल रहा, पटाखे फोड़े गए तथा सभी ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाई.
36
