दाग ढूढते रह जाओगे : डीईओ ने किया शिक्षक नेता सुनील राय के विद्यालय की जांच, नही मिली अनियमितता, शोकॉज का जबाब भी हो चुका है समर्पित

Live News 24x7
4 Min Read

Live News 24×7 के लिए कैलाश गुप्ता।

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार गिरी के द्वारा आज सदर प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय लखौरा जिसमें शिक्षक नेता सुनील कुमार राय कार्यरत है का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति, पठन पाठन की गुणवत्ता, mdm का संचालन, साफ सफाई को देखा गया। निरीक्षण के समय स्कूल के बच्चे मध्यान भोजन ग्रहण कर रहे थे जिसकी गुणवत्ता भी देखी गई। जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जहां छात्रों को ब्लैक बोर्ड पर पढ़ाया गया वहीं शिक्षकों की उपस्थिति पंजी की गहन जांच भी की गई।

विद्यालय के प्रधान शिक्षक प्रमोद कुमार यादव के द्वारा बताया गया कि जिला शिक्षा पदाधिकारी के जांच में कोई भी अनियमितता नही पाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में आज जैसे जांच के दौरान सबकुछ ठीक ठाक पाया गया वैसा ही मेरा विद्यालय का संचालन नियमित रूप से होता है।

गौरतलब हो कि गत दिनों उक्त विद्यालय के एक शिक्षक सुनील कुमार राय के द्वारा जिले के शिक्षकों के हक व जिला एवं प्रखंड कार्यालयों में फैली अराजकता, भ्रष्टाचार तथा शिक्षकों द्वारा किये जा रहे कार्यालयीय कार्य को बंद कराने को लेकर आमरण अनशन किया गया था, जिसकी सफलता तो नही मिली परन्तु शिक्षक नेता श्री राय की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही थी।

श्री राय की वेतन बंद करते हुए ई शिक्षा कोष की उपस्थिति निकाल कर दिखाए गए अनुपस्थित पर साक्ष्य सहित जबाब मांगा गया था। जिसके संबंध में शिक्षक नेता श्री राय ने बताया है कि पूरे प्रमाण के साथ जबाब दिया जा चुका है।

उन्होंने हमारे वेब चैनल के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि जिस तरह हमारे संबंध में ई शिक्षा कोष को खंगाला गया है वैसे ही अन्य शिक्षक जो कार्यालय अवधि में कार्यालय का चक्कर लगाते रहते है तथा अनधिकृत रूप से कार्यालय में कार्य कर रहे जैसे मोहम्मद जहीरुद्दीन व मोहम्मद वेताब आदि की भी ई शिक्षा कोष और उपस्थिति पंजी तथा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जाय।

उन्होंने यह भी कहा है कि मैं गलत नहीं हूं और गलत बरदास्त भी नही करूँगा, उन्होंने बताया कि वैसे एक शिक्षक जो जिला शिक्षा पदाधिकारी के खास माने जाते हैं और हमेशा इनके इर्द-गिर्द ही नजर आतें है, उनका वैसा ऑडियो एक जगह सुरक्षित है जिसे वक्त आने पर वायरल किया जाएगा, जिसमें उक्त शिक्षक व एक अधिकारी के बीच वार्ता हुई है जिसमें उक्त शिक्षक द्वारा लेन देन व कमाई की बात करते हुए कहा गया है कि सब घरवईया है……..

वहीं मिली सूचनानुसार इसी का नतीजा है कि आज श्री राय के विद्यालय का गहन जांच स्वयं जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा किया परन्तु वहां कुछ भी अनियमितता नहीं पाई गई।

कार्यालय सूत्रों से मिली सूचनानुसार विभागीय निदेश के आलोक में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल के द्वारा जिला, अनुमंडल तथा प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति की जांच करते हुए छात्रों को बेहतर ढंग से शिक्षा ग्रहण करने के लिए मोटिवेट किया जाए। जिसको लेकर जिले के सभी प्रखंडों में विद्यालयों की जांच की जा रही है।

1074
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *