पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक रूप से सशक्त बनाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य – डॉ प्रेम कुमार

Live News 24x7
3 Min Read

गया जी (बिहार) भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत आज गया जी के दक्षिणी मंडल में बिहार कुमार प्रजापति संस्कृति केंद्र, दण्डी बाग, गया जी में एक भव्य, अनुशासित एवं संगठित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया है। इसी अवसर पर भाजपा का 47वां स्थापना दिवस भी पूरे उत्साह एवं गरिमा के साथ मनाया गया है।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही है। उन्होंने पार्टी का ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं व्यवहारिक रूप से सशक्त बनाना ही पार्टी का मूल उद्देश्य है।
डॉ. प्रेम कुमार ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की सफलता का आधार उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक सक्रिय कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।
प्रशिक्षण वर्ग में जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, जिला महामंत्री पप्पू सिंह, जिला अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रौनक सेठ, जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ऋषि लोहानी तथा संजय रविदास ने मुख्य प्रशिक्षक के रूप में कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना एवं कार्य पद्धति के विषय में विस्तार से मार्गदर्शन दिया है।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धनंजय कुमार धीरू ने की है। इस अवसर पर मंडल प्रभारी राम पुकार सिंह, कमल बारिक, गौतम गोस्वामी, गाजो बाबा, विकास प्रजापति, सुमित कुमार, सिंधु भूषण ओझा (अधिवक्ता), सुनील कुमार सिन्हा (अधिवक्ता), रेखा देवी, टिंकू गोस्वामी एवं नरेश प्रसाद सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे हैं।
इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में बूथ अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रमुख एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। प्रशिक्षण के दौरान पार्टी के सिद्धांतों, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों तथा प्रभावी जनसंपर्क के तरीकों पर विशेष जोर दिया गया है।
इस कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ है। कार्यकर्ताओं में प्रशिक्षण को लेकर विशेष उत्साह देखा गया, जिससे आने वाले समय में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है।

7
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *