डीडीयू मंडल ने रचा इतिहास, जीएम ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड समेत 11 पुरस्कार हासिल

Live News 24x7
2 Min Read
  • पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, 16 रेलकर्मी भी सम्मानित
  • वैशाली प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में जीएम ने प्रदान किए पुरस्कार
गया कि पूर्व मध्य रेल के 70वें रेल सप्ताह के तहत हाजीपुर स्थित वैशाली रेल प्रेक्षागृह में आयोजित “विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार-2025” समारोह में पंडित दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) मंडल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। समारोह में महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने विभिन्न विभागों को शील्ड और कर्मचारियों को व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किए।
डीडीयू मंडल, जिसका नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना कर रहे हैं, ने इस वर्ष कुल 11 शील्ड अपने नाम किए। इनमें सबसे प्रमुख जीएम ओवरऑल एफिशिएंसी शील्ड रही, जो मंडल के समग्र उत्कृष्ट प्रदर्शन को दर्शाती है। इसके अलावा कार्मिक, यांत्रिक, सिग्नल, विद्युत, वित्त, इंजीनियरिंग और परिचालन विभागों ने भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर शील्ड हासिल की। मंडल के इस शानदार प्रदर्शन के पीछे विभिन्न विभागों की समन्वित कार्यशैली, पारदर्शिता, सुरक्षा और दक्षता में सुधार की अहम भूमिका रही। साथ ही डीडीयू मंडल के 16 रेलकर्मियों को भी उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि के साथ डीडीयू मंडल ने पूर्व मध्य रेल के सभी पांचों मंडलों में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित किया है, जो पूरे मंडल के लिए गर्व का विषय है।
2
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *