इश्क और अवैध संबंध में युवक को मिली खौफनाक सजा : युवक की बेरहमी से हत्या, नदी से शव बरामद

Live News 24x7
4 Min Read

खबर बिहार के गोपालगंज जिले की है जहां गोपालगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, आपको बता दे कि बीते 14 मार्च की रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद दो युवक रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ प्रांजल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। जांच के दौरान घटनास्थल के आसपास कई जगह खून के निशान मिले, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। यह पूरी वारदात जादोपुर थाना क्षेत्र के मेहंदिया गांव की बताई जा रही है। इसी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां लापता युवकों में से एक युवक का शव गंडक नदी से बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान विकास कुमार के रूप में हुई है। शव जादोपुर थाना क्षेत्र के खाप मकसूदपुर गांव के समीप गंडक नदी से बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज के मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार बीते 15 मार्च 2026 को सूचना प्राप्त हुई थी कि मेहंदिया नहर पुल के नीचे खून के धब्बे पाए गए हैं और आशंका जताई जा रही थी कि तीन लोगों द्वारा युवक की हत्या कर शव को कहीं छिपा दिया गया है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रांजल और जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने वैज्ञानिक तरीके से सबूत एकत्र किए। परिजनों के आवेदन के आधार पर जादोपुर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। लगातार गहन अनुसंधान और खोजबीन के क्रम में बीते 17 मार्च को पुलिस ने मलाही गंडक नदी से विकास कुमार का शव बरामद किया। शव की पहचान परिजनों द्वारा की गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक विकास कुमार का एक महिला से अवैध संबंध था, जिससे महिला के परिजन काफी नाराज थे। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से युवक को बुलाया बीते 14 मार्च की रात करीब 9ः30 बजे उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ट्रैक्टर में लादकर गंडक नदी में फेंक दिया गया ताकि साक्ष्य मिटाया जा सके। हालांकि पुलिस की सक्रियता से शव को बरामद कर लिया गया और मामले का खुलासा हो गया। पुलिस का कहना है कि इस कांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल क्षेत्र में विधि व्यवस्था की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि जादोपुर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जांच के दौरान अब तक तीन लोगों को हिरासत में लिया है और कांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ सामने आया है। मृतक का एक महिला से संबंध था, जिसे लेकर महिला के परिजन नाराज थे। इसी कारण साजिश रचकर युवक की हत्या कर दी गई और शव को गंडक नदी में फेंक दिया गया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

33
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *