खबर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की है जहां गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर मुजफ्फरपुर जिल दहल उठा। जिले में एक बार फिर बेखौप अपराधियों ने मुजफ्फरपुर से काम कर लौट रहे दो व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ गोलीया बरसा दी। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है आनन फानन में गोली लगने से घायल दोनों व्यक्ति को ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां गंभीर स्थिति में घायल दोनों व्यक्ति का ईलाज ज़ारी है वहीं मामले की सूचना मिलते हो मौके पर पहुंची कांटी थाना और एसडीपीओ वेस्ट वन सुचित्रा कुमारी मामले की जांच में जुटी हुई है गोली लगने से घायल व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के शहबाजपुर निवासी अनिल कुमार और कांटी थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी राज कुमार भगत के रुप मे हुई है
दरअसल पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के काटी थाना क्षेत्र के कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप की है जहां से रोज की तरह काम करने के बाद शाहबाजपुर निवासी अनिल कुमार और सिरसिया निवासी राजकुमार भगत एक ही बाइक से अपने घर को लौट रहे थे तभी पहले से घात लगाए अपराधियों के द्वारा कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई जिसमें एक व्यक्ति को तीन और एक व्यक्ति को दो गोली लगी है वही इस घटना के बाद जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी सूचना मिली इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में स्थानीय लोगों द्वारा गोली लगने से घायल दोनों व्यक्ति को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की गंभीर स्थिति बनी हुई है वही इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जैसे ही पुलिस महकमें को मिली प्रशासनिक महकमे में भी हड़कंप मच गई और फिर वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए हैं
मामले को लेकर परिजनों का कहना है कि रोज की तरह दोनों व्यक्ति मुजफ्फरपुर शहर से काम करने के बाद अपने घर को वापस लौट रहे थे तभी कपरपुरा रेलवे गुमटी के समीप पहले से घात लगाए अपराधियों द्वारा दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई जिसमें एक व्यक्ति को दो तो एक व्यक्ति को तीन गोली लगी है फिलहाल दोनों को इलाज के लिए मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं परिजनों का कहना है कि दोनों रोज कमाने खाने वाले हैं ऐसे में किसी तरह का विवाद किसी से इनका नहीं था
वही मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि शहर से काम कर अपने घर को लौट रहे दो व्यक्तियों पर अपराधियों द्वारा गोली चलाई गई है जिसमें दो व्यक्ति को गोली लगी है गोली लगने से घायल दोनों व्यक्ति को ईलाज के लिए मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी हुई है और यह यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोली मारने के पीछे की वजह क्या है
वही मामले की सूचना मिलते ही कांटी के जदयू विधायक अजीत कुमार भी अस्पताल पहुंच घायल के परिजनों से मिलकर मामले की जानकारी ली और पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया है
34
