अशोक वर्मा
मोतिहारी : विश्व हिन्दू परिषद द्वारा आयोजित शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओ द्वारा हर गांव हर मुहल्ला मे संपर्क और बैठक किया जा रहा है।
इसी क्रम मे आज मठिया जिरात मे एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिला उपाधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह और संतोष श्रीवास्तव ने किया तथा संचालन बजरंगदल के जिला सह संयोजक उद्धेश्य गुप्ता ने किया।जंहा विहिप के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह जी ने बताया कि विहिप द्वारा पुरे देश भर मे रामोतसव धूमधाम से मनाया जा रहा है 19 मार्च से 4 अप्रैल तक यह कार्यक्रम किया जाएगा
मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के विधि प्रकोष्ठ प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवक्ता ने बताया कि 26 मार्च को मोतिहारी हनुमान गढी हनुमान मंदिर से राम नवम शोभा यात्रा निकाला जाएगा जिसमे जगत गुरू शंकराचार्य पुज्य नरेन्द्रानद सरस्वती सुमेरू पीठाधीशवर शामिल होकर इस यात्रा का नेतृत्व करेगे और अश्व मेघ यज्ञ का घोडा भी शामिल होगा तथा गाजे बाजे के साथ शहर भ्रमण करते हुए पुनः उसी स्थान पर शोभा यात्रा समाप्त होगा। 27 मार्च को उसी मंदिर मे भंडारा होगा।
इन्होने बताया कि जिले के 20 प्रखंडो मे शोभा यात्रा निकलेगा तथा 200 स्थानो पर राम महोत्सव मनाया जाएगा। इन्होने कहा कि राम हमारे आदर्श है सभी को राम के बताये गए मार्गो पर चलना चाहिए।
बैठक मे कार्याध्यक्ष विनोद कुमार साह हेमनत कुमार जितेन्द्र कुशवाहा अंकित कुमार मनीष कुमार अधिवक्ता संजय पटेल अंकित श्रीवास्तव अंकुर श्रीवास्तव सचिन कुमार अवनीश सिंह अर्जुन मिश्रा धर्मेन्द्र सर्राफ धर्मेन्द्र ठाकूर आशुतोष कुमार जीशु श्रीवास्तव रिषभ मिश्रा विक्रम जायसवाल प्रेम श्रीवास्तव राहुल सिंह मनोज कुमार सिंह अधिवक्ता इत्यादि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
सभी ने शोभा यात्रा मे लोगो से अधिक संख्या मे भाग लेने का आग्रह किया।
7
