कल्युगी बेटे ने शराब के नशें में माँ को उतारा मौत के घाट, वजह जान कर आप हो जाऐंगे हैरान

Live News 24x7
3 Min Read

खबर बिहार के गोपालगंज जिले की है जहां गोपालगंज जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिले में जमीन बंटवारे के विवाद ने एक मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित कर दिया। जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के काशी टेंगराही गांव में एक कलयुगी बेटे ने शराब के नशे में अपनी ही मां की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार, परिवार में जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने सोमवार की रात खौफनाक रूप ले लिया। आरोप है कि आरोपी बेटा शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपनी मां से विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उसने अपनी ही मां पर हमला कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी ने अपनी मां के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि उसने लाठी-डंडे से हमला कर मां के दोनों हाथ और पैर तोड़ दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। घर में चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिला को बचाया। इसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें तुरंत सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ। स्थिति और बिगड़ने पर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। दुर्भाग्यवश, गोरखपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

मृतका के परिजन तारकेश्वर सिंह ने बताया कि जमीन बंटवारे को लेकर उनके भाई और मां के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी पहले बाहर रहकर काम करता था, लेकिन कुछ महीनों से घर पर ही रह रहा था और शराब की लत में पड़ गया था। नशे की हालत में ही उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग इस निर्मम वारदात को लेकर स्तब्ध हैं। यह घटना एक बार फिर समाज के सामने कई गंभीर सवाल खड़े करती है, जहां पारिवारिक विवाद और नशे की लत किस तरह रिश्तों को तार-तार कर रही है। मां-बेटे का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है, लेकिन इस दर्दनाक घटना ने इस रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

1
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *