सीसीटीवी में कैद हुई चोरी की वारदात : देखिए कैसे चोरो ने वारदात को दिया अंजाम

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां जिले के सुगौली नगर क्षेत्र में रविवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने राष्टीय उच्च पथ स्थित ताज चौक के समीप शटर तोड़कर गणपति ट्रेडर्स एवं एक किराना दुकान में घुस कर नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह तब हुई, जब आसपास के लोगों ने दुकानों का शटर टूटा देखा और इसकी सूचना दुकान मालिकों को दी।
सूचना मिलते ही दुकान मालिक मौके पर पहुंचे और स्थिति देखकर स्तब्ध रह गए। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की और घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने का काम भी जारी है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके। राष्ट्रीय उच्च पथ स्थित पीड़ित किराना दुकानदार मनीष कुमार निराला के लिखित आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जबकि दूसरे दुकानदार के तरफ से अभी आवेदन नही दिया गया है। दुकानदारों ने बताया कि वे रोज की तरह रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वे दुकान पहुंचे तो देखा कि शटर टूटा हुआ है और दुकान से नगदी के साथ महंगे मोबाइल फोन गायब हैं। फिलहाल चोरी किए गए सामान की पूरी क्षति का आकलन नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है।

12
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *