एंटी करप्शन ब्यूरो बड़ी कार्रवाई: भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य 5 लाख घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, दलाल भी धराया

Live News 24x7
3 Min Read
  • दलाल विनय तिवारी गाड़ी में बैठकर गिन रहा था रुपए एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया

सरायकेला: सरायकेला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भू-अर्जन विभाग के बड़ा बाबू प्रीतम आचार्य को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उपायुक्त की मौजूदगी में भू-अर्जन से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही थी। इसी दौरान प्रीतम आचार्य के मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसके बाद वे अचानक बैठक से बाहर निकल गए। पहले से सतर्क एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम उनकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। जैसे ही वे कथित रूप से रिश्वत की राशि लेने लगे, टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें धर दबोचा।
इस घटना के बाद बैठक स्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और विभागीय हलकों में हड़कंप मच गया।

दलाल भी गिरफ्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई के तहत एक अन्य व्यक्ति विनय तिवारी को भी गिरफ्तार किया गया है, जिसे इस मामले में कथित दलाल बताया जा रहा है। टीम ने उसे गम्हरिया प्रखंड कार्यालय परिसर से पकड़ा। बताया जा रहा है कि वह अपनी गाड़ी में बैठकर पैसे गिन रहा था, तभी एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

बरामदगी और जांच जारी

दोनों आरोपियों के पास से बरामद नकदी और दस्तावेजों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों मिलकर जमीन से जुड़े मामलों में अवैध लेनदेन कर रहे थे।

40 लाख की डील की चर्चा

सूत्रों के अनुसार, यह मामला जमीन से जुड़े एक बड़े सौदे से संबंधित है, जिसमें करीब 40 लाख रुपए की डील तय होने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पहली किस्त के रूप में लगभग 5 लाख रुपए दिए जाने थे, जिसके दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। हालांकि, इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ACB की टीम दोनों आरोपियों से कर रही है पूछताछ

अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

2
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *