हनुमान जी को चोरों ने बनाया अपना शिकार, चांदी का गदा लेकर चोर हुए फरार

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के रोहतास जिले की है जहां जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां के एक प्राचीन हनुमान मंदिर में अपराधियों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस और प्रशासन को खुली चुनौती दी है। मंदिर का ताला तोड़कर चोरों ने हनुमान जी का सवा किलो के चांदी का गदा और आभूषण चुरा कर ले गए। सुबह जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे, तब इस शर्मनाक घटना का खुलासा हुआ। मंदिर में चोरी की इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों में पुलिस के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

दरअसल, पूरा मामला रोहतास जिले के संझौली प्रखंड के जिगनी गांव स्थित हनुमान मंदिर का है। जहां बीती रात भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर के दो दरवाजों की कुंडी काटकर अंदर प्रवेश किया और चांदी के आभूषण समेत कई कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, चोर बजरंगबली का करीब सवा किलो का चांदी का गदा, चांदी का खड़ाऊं, झाल, माइक-म्यूजिक सेट समेत अन्य कीमती आभूषण लेकर फरार हो गए।

ग्रामीणों के मुताबिक, कुल मिलाकर ढाई से तीन किलो तक चांदी के आभूषण मंदिर में थे, जिन्हें चोर उठा ले गए। सुबह जब मंदिर की देखरेख करने वाले लोग पहुंचे तो दरवाजे का हैंडल टूटा हुआ देखकर शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो म्यूजिक सिस्टम और अन्य सामान गायब था। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश और चिंता का माहौल है। सूचना मिलने पर संझौली थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन जारी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

14
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *