गाय ने दिया अनोखे बछड़े को जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Live News 24x7
2 Min Read

बिहार के मुंगेर जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां हवेली खड़गपुर प्रखंड के एक गांव में एक ऐसे बछड़े ने जन्म लिया है, जिसके दो मुंह और चार आंखें हैं. इस अनोखे बछड़े के जन्म की खबर जैसे ही फैली, इसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया. सोशल मीडिया पर भी इस अजीबोगरीब बछड़े की तस्वीरें और चर्चा तेजी से वायरल हो रही हैं. जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार को हवेली खड़गपुर प्रखंड के प्रसन्नडो गांव (दक्षिण टोला) में हुई.

यहां के निवासी अमित सिंह उर्फ टिंकू की गाय ने इस दुर्लभ बछड़े को जन्म दिया है. बछड़े की बनावट देख खुद पशुपालक भी हैरान रह गए. देखते ही देखते आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में लोग अमित सिंह के घर पहुंचने लगे. गांव में इस बछड़े को लेकर अलग-अलग चर्चाएं हैं. जहां कुछ लोग इसे प्रकृति का दुर्लभ चमत्कार मान रहे हैं, वहीं कई ग्रामीण इसे ईश्वरीय संकेत मानकर श्रद्धाभाव से देख रहे हैं. पशुपालक अमित सिंह ने बताया कि उनकी गाय ने पहले भी सामान्य बछड़ों को जन्म दिया है, लेकिन यह पहली बार है जब ऐसा आश्चर्यजनक दृश्य देखने को मिला है. फिलहाल बछड़ा जीवित है और पूरी तरह स्वस्थ बताया जा रहा है.

भले ही लोग इसे चमत्कार मान रहे हों, लेकिन पशु चिकित्सकों के अनुसार यह एक जन्मजात विकृति है. विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भावस्था के दौरान भ्रूण के विकास में किसी तकनीकी गड़बड़ी या आनुवंशिक कारणों से शरीर के अंगों का दोहराव हो जाता है. मेडिकल भाषा में इसे अक्सर पॉलीसेफली कहा जाता है.

बिहार में पहले भी आई ऐसी खबरें

बिहार में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले साल 2024 में लखीसराय जिले के कजरा इलाके में भी एक बकरी ने दो मुंह और चार आंखों वाले बच्चे को जन्म दिया था. उस समय भी वह घटना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी थी और उसका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था.

70
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *