रामपुर के सैफनी में बिजली विभाग के जेई रविन्द्र मिश्रा ने की आत्मा हत्या,,,बताया जा रहा है कि आत्मघाती कदम उठाने से पहले उन्होंने शाहजहांपुर में अपने दस वर्षीय बेटे से वीडियो कॉल पर बात की और फिर पूरे परिवार के सामने ही जान दे दी। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय बिजलीकर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मियों ने पुलिस की मदद से दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में पत्नी से चल रहे विवाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और परिजनों का इंतजार किया जा रहा है।
शाहजहांपुर जनपद निवासी रविंद्र मिश्रा (42) सैफनी बिजलीघर पर जेई के पद पर तैनात थे। वह शाहबाद में बिलारी मार्ग स्थित एक होटल में किराए पर अकेले रहते थे। बीती देर रात उन्होंने बेटे को वीडियो कॉल की ओर आत्मा हत्या कर ली।
जैसे ही घटना की जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिसकर्मी गेट तोड़कर अंदर पहुंचे ओर शव को फंदे से नीचे उतारा ओर शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं परिजनो का इंतेजार किया जा रहा है,उनका तलाक का केस भी विचाराधीन है। इसी अवसाद में आकर उन्होंने आत्महत्या कर ली। अपने पीछे पत्नी के अलावा दस वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं।
60
