अशोक वर्मा
मोतिहारी : महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण में पवित्र रमजान माह के समापन पर मोतिहारी नगर के मुख्य पथ स्थित ( बड़ी मस्जिद,) जमा मस्जिद मे अलबेदा की नमाज अता की गई. मस्जिद के अंदर के परिसर भर जाने के कारण प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी काफी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने मुख्य पथ पर दरी जम तिरपाल बीछाकर नमाज अता की. नमाज के मौके पर हिन्दू मुसलीम आपसी एकता का उदाहरण भी देखने को मिला.नगर निगम की मेयर प्रीति गुप्ता ने नमाज स्थल का दौरा किया एवं मुस्लिम भाइयों को मुबारकबाद दी. नमाज अता करने हेतु जगह छोटा पड़ने के कारण पहले की भाती मुख्य पथ के दोनों किनारे स्थित सभी हिंदू दुकानदार भाइयों ने अपने-अपने दुकानों में नमाज अता करने की खुली छूट दे दी थी.मस्जिद के पास काफी संख्या में अस्थाई सेवई की दूकाने सजी थी. विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों की उपस्थिति भी देखी गई.जदयू के वरिष्ठ नेता अमरिंदर सिंह सभी को बधाई दे रहे थे .ज्यादा संख्या में राजद के ही नेता कार्यकर्ता उपस्थित थे. भारी संखया मे पुलिस बल तैनात थी.नाका हसीना चौक एवं गाजा चौक से दो घंटे के लिये वाहनों के प्रचलन पर रोक लगा दिया गया था. कभी पूर्व सांसद रामादेवी निश्चित तौर पर नवाज स्थल पर पहुंचती थी लेकिन शिवहर से भाजपा की सांसद बनने के बाद उनका नमाज स्थल पर आना बंद हो गया. जिले का कोई भी विधायक भी वहां नही पहूचे.
38
