पूर्वजों के आदर्शों से राष्ट्र निर्माण का संकल्प: पटना में भव्य ‘पूर्वज स्मृति समारोह’ सम्पन्न

Live News 24x7
3 Min Read
पटना : 
“पूर्वज स्मृति न्यास” के तत्वावधान में आज विद्यापति भवन, पटना में आयोजित पूर्वज स्मृति समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज को अपने पूर्वजों के आदर्शों, मूल्यों एवं उनके योगदान के प्रति जागरूक करना तथा उनसे प्रेरणा लेकर समावेशी एवं प्रगतिशील समाज का निर्माण करना रहा।
इस अवसर पर देश के अनेक प्रतिष्ठित संत-महात्माओं, चिकित्सकों, शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया। प्रमुख रूप से स्वामी देवकीनंदन भारद्वाज महाराज, स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, स्वामी रंगनाथाधार्य जी महाराज, पद्म भूषण डॉ. सी.पी. ठाकुर, आई.एम.ए. के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, डॉ. शांति राय, समाजसेवी संजय किशोर, लंदन से आये आशुतोष कुमार, आई जी आई एम एस के पूर्व निदेशक अरुण कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. विनोद शर्मा, हेल्थ एंड एनवायरनमेंट टाइम्स के संपादक तथा पूर्वज स्मृति न्यास के संयुक्त सचिव राजेश सिन्हा  तथा दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर आनंदवर्धन सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पूज्य स्वामी राममप्रपन्ना जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति एवं उनका प्रेरणादायक संबोधन रहा। अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि “पूर्वज केवल हमारे इतिहास का हिस्सा नहीं हैं, बल्कि वे हमारे संस्कार, हमारी पहचान और हमारे भविष्य की दिशा हैं। यदि समाज को सशक्त बनाना है तो हमें अपने पूर्वजों के आदर्शों—समानता, सेवा और समर्पण—को जीवन में उतारना होगा। यही मार्ग हमें एक समरस और विकसित भारत की ओर ले जाएगा।”
पूर्वज स्मृति न्यास के अध्यक्ष डॉ. मृणाल भारद्वाजने अपने संबोधन में कहा कि “यह समारोह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि एक सामाजिक अभियान है, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी को अपने मूल्यों से जोड़ना है। पूर्वजों के योगदान को स्मरण कर हम समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं।”
वहीं, न्यास के महासचिव विनोद कुमार पंकज ने कहा कि “पूर्वज स्मृति समारोह समाज में एकता, समरसता और जागरूकता का संदेश देता है। हम सभी का दायित्व है कि हम अपने पूर्वजों के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।”
इस मौके पर  डॉ राजेश रंजन, डॉ सत्यजीत कुमार सिंह, डॉ निशिकांत कुमार, डॉ मृत्युंजय, बाल्डविन के निदेशक प्रभास कुमार, पूर्व आईजी गिरजानंदन शर्मा, संजय किशोर, बिहार विधानसभा के पूर्व निदेशक अनिमेष कुमार, डॉ रत्नेश चौधरी, डॉ निखिल रंजन, बी एम एस की प्रीति प्रिया , प्रो संतोष कुमार, प्रो अरुण कुमार उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने पूर्वजों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी आगंतुकों एवं सहयोगियों के प्रति पूर्वज स्मृति न्यास ने आभार व्यक्त किया।
36
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *