मिडिल ईस्ट में लगातार हो रहे युद्ध के बीच देश में गैस के लिए जहां एक तरफ हाहाकार मची हुई है वहीं दूसरी तरफ बिहार के मुजफ्फरपुर में जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन और वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आम लोगों से अपील किया है और कहा है कि गैस के लिए आम लोगों को परेशान होने या फिर पैनिक होने की जरूरत नहीं है मुजफ्फरपुर में गैस की पर्याप्त आपूर्ति है लगातार कंपनी के तरफ से रिफ्लिंग का काम किया जा रहा है वहीं उन्होंने बताया कि मुजफ्फरपुर में कुल गैस की 92 एजेंसी अभी काम कर रही है वही मुजफ्फरपुर में एक दिन में पूर्व से तकरीबन 20355 गैस की आम लोगों को डिलीवरी दी जाती है वही जिले में अभी कुल 15284 सिलेंडर एजेंसी और वेंडर के पास है जिसे डिलीवर होना है वहीं 26614 सिलेंडर अभी स्टॉक में है और लगातार कंपनी के द्वारा रिफिलिंग का काम किया जा रहा है ऐसे में जिले में किसी तरह की गैस की कोई किल्लत नहीं है बावजूद इसके आम लोग सुबह से ही गैस एजेंसी पर पहुंचकर लंबी लाइन लगा देते हैं या फिर हंगामा करते हैं या फिर होम डिलीवरी करने जा रहे भेंडर की गाड़ी को रोकने की भी कई मामले सामने आए हैं जिसके बाद अब जिलाधिकारी सुव्रत कुमार सेन के द्वारा वैसे लोगो को चेतावनी दी गई है और कहां गया है कि अगर आप एजेंसी पर पहुंचकर लंबी लाइन लगते हैं या फिर हंगामा करते हैं या फिर जो होम डिलीवरी करने जा रहे हैं वेंडर हैं उनके वाहन को आप रोकते हैं तो फिर आपके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी वहीं उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जिस तरह एजेंसी के द्वारा पूर्व से होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाती है ठीक उसी तरह होम डिलीवरी की सुविधा पूर्व की तरह आम लोगों को मिलती रहेगी वहीं उन्होंने कहा कि गैस से संबंधित अगर किसी तरह की कोई अफवाह किसी व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया या फिर अन्य तरीके से फैलाई जाती है तो फिर वैसे व्यक्ति पर कार्रवाई की जायेगी
वही वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने आम लोगों से अपील किया है की वैसे लोग जो गलत तरीके से गैस का भंडारण कर रखा है या फिर गैस का गलत उपयोग कर रहे हो तो आप निर्भीक होकर पुलिस को इसकी सूचना दे पुलिस वैसे लोगों पर तुरंत कार्रवाई करेगी
64