बिहार में निगरानी विभाग की बड़ी कार्यवाही : आय से अधिक संपत्ति के मामले में BDO के घर रेड

Live News 24x7
2 Min Read

खबर बिहार के मोतिहारी जिले की है जहां मोतिहारी में निगरानी विभाग की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। सुरसंड प्रखंड के बीडीओ कृष्णा राम के दफ्तर, पैतृक गांव, किराए के मकान समेत पांच ठिकानों पर रेड की गई है।

निगरानी विभाग की टीम बीडीओ के पैतृक गांव पहुंची तो ताला बंद था। फिर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ताला तोड़कर घर में निगरानी विभाग की टीम घुसी। वहीं, शहर के राजा बाजार स्थित किराए के मकान में एक टीम पहुंची, जहां पत्नी की मौजदूगी में तलाशी की गई। जबकि दरफ्तर में बीडीओ कृष्णा राम मौजूद थे।
छापेमारी के दौरान 21 जमीन के डीड और कई बैंक खाते की जानकारी मिली है।
आपको बता दे कि बीडीओ की पत्नी सरकार टीचर है और वो किराए के मकान में रहती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, छापेमारी में निगरानी विभाग के अधिकारी और सुरक्षाकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। हालांकि, अधिकारी फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर कोई भी जानकारी देने से इनकार कर रहे हैं। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की जा रही है। बताया जा रहा है कि बीडीओ की पत्नी सरकारी टीचर हैं। इसी आधार पर उनकी संपत्ति और आय के स्रोतों की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही है।

निगरानी टीम की यह छापेमारी अभी जारी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े तथ्य स्पष्ट हो पाएंगे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार शाह ने बताया कि कृष्णा राम बीडीओ के पद पर 2 साल से सीतामढ़ी के सुरसंड प्रखंड में कार्यरत हैं। इनके खिलाफ निगरानी थाना कांड संख्या 29/2026 दर्ज किया गया था। कांड दर्ज होने के बाद पटना से इनके खिलाफ वारंट लिया गया था। इनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ती के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *