हजारीबाग के बड़कागांव में कोयले के अवैध कारोबार को लेकर हुआ खूनी खेल एक को हथियार से कांटा  कई को गाड़ी  से रौंदा दो गाड़ियों में लगाई आग तीन की मौत

Live News 24x7
5 Min Read
Oplus_16908288
  • पुलिस बोर्ड लगे काले स्कॉर्पियो से नापो खुर्द पहुंचे थे अपराधी धारदार हथियार से रोहित साव की हत्या कर भाग रहे अपराधी की गाड़ी ने कई लोगों को रौंदा, धरने पर अंबा प्रसाद
  • रोहित साव की हत्या कर  पुलिस बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से भाग रहे अपराधियों की गाड़ी कई लोगों को रौंदा, बिजली पोल से टकराकर बीच सड़क पर पलटी
  • स्कॉर्पियो के पलटने के बाद भी हत्यारे अपराधी दो गाड़ियों को आग के हवाले कर हो गए फरार
  • इलाज के दौरान अस्पताल में घायल दो लोगों की हो गई मौत कई गंभीर रूप से है घायल
  • कोयला कारोबारी गंगा साहू पर लगा है रोहित साव की हत्या और पूरी वारदात का आरोप
हजारीबाग : हजारीबाग के बड़कागांव में कोयले के अवैध कारोबार को लेकर  खूनी खेल खेला गया एक को धारदार  हथियार से कांट डाला गया  करीब आधा दर्जन लोगों को  गाड़ी  से रौंदा दिया  ओर दो गाड़ियों में आग लगा दी गई  पूरे वारदात में  कोयला कारोबारी रोहित साव सहित तीन लोगों की  मौत होने की सूचना है । घटना के विरोध में बड़का गांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मृतकों के शव की साथ बड़कागांव के मुख्य चौक को जामकर धरने पर बैठी है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी गंगा साहू पुलिस बोर्ड लगे काले स्कॉर्पियो से नापो खुर्द पहुंचा था  उसने धारदार हथियार से रोहित साव की हत्या कर दी और भागने के दौरान  गाड़ी से कई लोगों को रौंदा डाला स्कॉर्पियो इतनी तेज गति से भाग रही थी कि अनियंत्रित होकर बिजली पोल से टकराकर बीच सड़क पर पलट गई। लोगों का कहना है कि स्कॉर्पियो के पलटने के बाद भी उसमें सवार गंगा साहू और कुछ लोगों ने दो गाड़ियों में आग लगा दी और फिर भाग गए। स्कॉर्पियो की चपेट में आए दो लोगों की
इलाज के दौरान अस्पताल में  मौत  हो गई जबकि कई गंभीर रूप से  घायलो का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापो खुर्द गांव में देर रात कुछ अज्ञात बदमाश पुलिस  बोर्ड लगे स्कॉर्पियो से पहुंचे और रोहित साव पर धारदार हथियार से हमला कर
दिया। रोहित साव की मौके पर ही मौत हो गयी।
हमला करने के बाद अपराधी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से भागने लगे। इस दौरान उनकी गाड़ी की चपेट में आने से प्रदीप कुमार साव नामक एक अन्य व्यक्ति की कुचल कर मौत हो गयी। गाड़ी की टक्कर से महेंद्रसाथ, सागर कुमार और राजू साव हैं। पांच घायलों में एक का इलाज रांची रिम्स, तीन का हजारीबाग आरोग्यम और एक का हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस स्कॉर्पियो से अपराधी आए थे, उस पर पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था। हालांकि, घटना के बाद पुलिस ने उस बोर्ड को हटा दिया।
भागने के दौरान अपराधियों की स्कॉर्पियो एक बिजली के खंभे से टकरा कर अनियंत्रित हो गयी और पास के एक घर में जाकर पलट गयी। इसके बावजूद अपराधी मौके से फरार होने में
कामयाब रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भागते वक्त अपराधियों ने गांव में खड़ी दो गाड़ियों में आग लगा दी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक रोहित साव का नाम अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा था। बताया जा रहा है कि पूरा मामला अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा हुआ है। अपने-अपने वर्चस्व के माध्यम से कोयले की कारोबारी में दो दिन पूर्व नोक-झोंक हुई थी ।
इस कारण इस घटना को आपसी रंजिश का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस फिलहाल मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पीड़ित परिवार और ग्रामीण के साथ दिया धरना मुआवजे की कर रही है मांग 
 पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने भी नापो खुर्द गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली एवं पीड़ित परिवार से मिले। वहीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद के नेतृत्व में आक्रोशित ग्रामीण मुख्य चौक
बड़कागांव आकर पोस्टमार्टम कर लौट रहे शव के साथ जाम कर दिया गया। इस दौरान मृतकों के आश्रितों को 25-25 लाख मुआवजा, दोनों की पत्नी को नौकरी, बच्चों की शिक्षा की व्यवस्था एवं अपराधियों को गिरफ्तारी की मांग की।
30
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *