बैरगनिया ब्रह्माकुमारी सेटर के कनेक्शन वाली पनटकी जददू पाठशाला मे  शिव ध्वजारोहण हुआ।

Live News 24x7
2 Min Read

अशोक वर्मा

बैरगनिया :  बैरगनिया ब्रह्माकुमारी सेवा केंद्र के कनेक्शन में संचालित बीके पाठशाला  में मासिक  महाशिवरात्रि महोत्सव समारोह अंतर्गत पूर्व  विधायक मोती लाल प्रसाद एवं गौर से पधारी ब्रह्माकुमारी जमुना दीदी एवं बी के निर्मला दीदी ने झंडोतोलन  किया। कार्यक्रम में बीके दामोदर भाई भी उपस्थित थे। झंडोतोलन  के बाद उपस्थित भाई-बहनों को संबोधित करते हुए बीके जमुना दीदी ने कहा कि परिवर्तन की बेला में दिनों दिन शिव ध्वजारोहण और संकल्प का महत्व बढ़ता जा रहा है। दुनिया की व्यवस्था अंगड़ाई ले रही है और पुरुषोत्तम संगम युग अब समापन की ओर है ,अतः ब्रह्माकुमारी से जुड़े हुए तथा दुनिया के अन्य भाई बहनों को अब इस अंतिम घड़ी में अपने अंदर के तमाम बुराइयों को छोड़ परमात्म मार्ग पर चलना चाहिए ।अब नई दुनिया स्वागत करने के लिए तैयार खड़ी है। उन्होंने झंडोतोलन  के बाद सभी  पांच विकारों को छोड़ने का संकल्प भी कराया। उक्त अवसर पर पूर्व विधायक मोतीलाल जी ने संबोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारियों की सेवा कार्य अतुलनीय है उनके सेवा कार्य के कारण पूरा समाज एवं देश इनका ऋणी रहेगा ।उक्त अवसर पर उपस्थित भाई बहनों का स्वागत बैरगनिया सेवा केंद्र प्रभारी बीके निर्मला दीदी ने किया ।कार्यक्रम के समापन पर अतिथि गणों को ईश्वरीय सौगात देकर उन्हें सम्मानित किया गया।

13
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *