- रंगदारी लेवी के लिए अपराधी लगातार पतरातु अंचल में बना रहे हैं डर दहशत और खौफ का वातावरण चला रहे गोलियां जला रहे हैं बड़ी-बड़ी मशीन
रामगढ़रू रामगढ़ जिले का पतरातू प्रखंड अपराधियों गैंगस्टर और रंगदारों के लिए सेफ जोन बन गया है । अपराधी गैंगस्टर और रंगदार जब मन में आता है तब अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर बड़े आराम से फरार हो जाते हैं गुरुवार की देर रात भी अपराधी गिरोह के कई लोगों ने रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड स्थित भदानी नगर ओपी क्षेत्र के निर्माणाधीन क्रेशर में धावा बोला और जमकर आतंक मचाने के बाद वहां खड़े जेसीबी मशीन पर डीजल छिड़क कर आग लगा दी।
दर्जन भर अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की देर रात दर्जन भर अपराधी चेहरे पर नकाब बांधे और हथियारों से लैस भदानी नगर के निर्माण अधीन क्रेशर में पहुंचे और वहां पहुंचते ही दहशत फैलाने के उद्देश्य से वहां मौजूद सभी कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी और फिर हाथ पैर बांधकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया।
जेसीबी मशीन पर डीजल छिड़क कर लगा दी आग
अपराधियों ने कर्मियों को कमरे में बंद करने के बाद वहां खड़े जेसीबी मशीन से डीजल निकला और फिर उसे पूरे जेसीबी मशीन पर छिड़क कर आग लगा दी अपराधियों का हौसला इतना बुलंद था कि जब तक जेसीबी मशीन जलकर राख नहीं हो गई वह लोग वहीं पर खड़े रहे । अपुष्ट खबर के मुताबिक अपराधियों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की है
लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रंगदारी और लेवी के लिए रंगदार गैंगस्टर और नक्सली लगातार बना रहे हैं पतरातू क्षेत्र को निशाना
रामगढ़ जिला का पतरातु क्षेत्र में अपराधी रंगदारों गैंगस्टर और नक्सलियों का बोलबाला है। आए दिन इन लोगों के द्वारा अपराधी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है कारोबारी को डराने धमकाने के लिए दहशत डर ओर खौफ पैदा करने के लिए गोलीबारी और मशीनों पर आग लगने जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं हालांकि पुलिस कई अपराधी के घटनाओं का खुलासा भी कर चुकी है लेकिन उसके बाद भी अपराधियों के गतिविधि पतराटों प्रखंड क्षेत्र में कम होती नहीं दिख रही है।
26
