जिले में बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से जागरूकता सराहनीय : संतोष कुमार सुमन

Live News 24x7
2 Min Read
गया, बिहार – प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर गया द्वारा भारत सरकार के 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु बाल विवाह मुक्ति रथ द्वारा जिले में जागरूकता फैलाई जा रही है। इसी दौरान आज बिहार सरकार के माननीय मंत्री, लघु जल संसाधन सह अनुसूचित जाति / जनजाति कल्याण विभाग डॉ संतोष कुमार सुमन ने जागरूकता रथ को गया स्थित आवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।
बाल विवाह मुक्ति रथ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, कानूनी प्रावधानों तथा बच्चों के अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है। इस अवसर पर माननीय मंत्री डॉ संतोष कुमार सुमन ने कहा कि बाल विवाह समाज के लिए एक बड़ा अभिशाप है और इसे समाप्त करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल विवाह को समाज के लिए गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि इससे बच्चों का विकास बाधित होता है, खासकर गरीब और दलित तबके के लोगों में जागरूकता की अब भी कमी है जिनको बाल विवाह के हानि के बारे में बताना आवश्यक है। उन्होंने इस कड़ी में संस्था द्वारा किए जा रहे विभिन्न प्रकार के कार्यों की सराहना की जिसके माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ज्ञात हो कि बाल विवाह मुक्त भारत अभियान 27 नवंबर 2024 को भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा राष्ट्रव्यापी स्तर पर लांच किया गया था। प्रयास संस्था के माध्यम से जिले में जागरूकता अभियान चलाकर जनमानस को बाल विवाह के दुष्परिणामों के साथ साथ कानूनी प्रावधानों से भी अवगत कराया जा रहा है। होने वाले कई बाल विवाहों को भी सम्बंधित अधिकारियो के सहयोग से रोका गया है।
इस अवसर पर प्रयास संस्था के देवेन्द्र कुमार मिश्रा, गौतम परमार, प्रियंका कुमारी, मोहम्मद आलमगीर और बिनोद कुमार उपस्थित रहे।
5
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *