अनुमंडल पुलिस अधिकारी मनीष कुमार ने हरि झंडी दिखाकर बाल विवाह मुक्ति रथ को रवाना किया

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा
रक्सौल :  जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोगी पार्टनर्स प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण द्वारा अपने चिन्हित 50 गावों में जागरूकता के लिए निरंतर बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा चलाई जा रही हैं जिसको ग्रामीण क्षेत्र में महिला पुरुष बच्चे बच्चिया संबोधित कर रहे पुरे भारत में 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान को ये बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से जन जन तक समुदाय में जागरूकता फैलाई जा रही हैं यह रथ अंतिम चरण में सभी चिन्हित प्रखंड रक्सौल, रामगढ़वा, आदापुर, छौड़ादानो में भ्रमण करेगी।प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण द्वारा ये जागरूकता अभियान 8 मार्च तक विशेष अभियान के तहत चलाई जा रही हैं ताकि बाल विवाह के प्रति लोग जागरुग हो सके।
            बाल विवाह मुक्ति रथ को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि बाल विवाह एक सामाजिक बुराई जिसको जड़ से मिटाने के लिए लोगों को जागरूक होना पड़ेगा तभी हम बाल विवाह को नियंत्रण कर सकते हैं।
      वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार द्वारा बताया गया कि बाल विवाह बच्चे बच्चियों का भविष्य खराब कर रही हैं बच्चे शिक्षा से वंचित हो रहे हैं इस लिए हम सभी को एक एक जुट होकर इस कुरीतियों को समाप्त करनी होगी प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर द्वारा बहुत ही सराहनीय कार्य किया जा रहा बाल विवाह मुक्ति रथ के माध्यम से लोगों को जागरूक करना।
      कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमार द्वारा किया जा रहा ताकि 2030 बाल विवाह को नियंत्रण किया जा सके।
         मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी जयप्रकाश कुमार रक्सौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार आदापुर, मो वासिक छौडादानो, अंचलाधिकारी, रक्सौल शेखर राज, आदापुर अनामिका सिंह,छोडादानो ऋषभ कुमार, एव सभी पंचायत मुखिया,श्रम परिवर्तन पदाधिकारी आदापुर राजीवरंजन कुमार गोड,प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर पूर्वी चम्पारण के सामाजिक कार्यकर्ता राज गुप्ता, आशीष कुमार, अजय कुमार, उमेश कुमार श्रीवास्तव, व  स्कूली बच्चे बच्चियों ने भाग लिया।
16
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *