ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव का उद्घाटन बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार ने किया

Live News 24x7
2 Min Read
  • डा प्रेम कुमार को ग्रीन फील्ड स्कूल के 52 वे वर्ष के बारे में शुभकामनाएं दी
  • बच्चों ने की एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
गया जी।शहर के गया-फतेहपुर मुख्य सड़क मार्ग के गंधार गांव के समीप स्थित ग्रीन फील्ड इंग्लिश स्कूल का वार्षिकोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया, जहां बतौर मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ आगत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया है. वहीं लोगों ने स्कूल के संस्थापक डॉ. प्रभु नंदन प्रसाद मौर्य की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया है.
इस दौरान स्कूली बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई, जिसे देखकर अभिभावक काफी मंत्रमुग्ध हुए हैं इस मौके पर स्कूल के डायरेक्टर अमय कुमार मौर्य ने कहा कि काफी भव्य तरीके से स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया है, जहां मुख्य अतिथि के रूप में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार शामिल हुए हैं।वहीं बच्चों के द्वारा भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई है आगे उन्होंने कहा कि हमारे पिता के द्वारा स्कूल की स्थापना सेवा भाव के साथ की गई थी और उनके सपने को पूरा करने के उद्देश्य से लगातार हमलोग कार्य कर रहे हैं.
शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी हम बेहतर कार्य करें, इसके लिए भी प्रयासरत हैं. बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, उन्हें बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए लगातार हम ₹लोग मेहनत करते हैं। यहां शिक्षा प्राप्त कर बच्चे देश का भविष्य बने और अपने जिले का नाम रोशन करें. इसी उद्देश्य के साथ स्कूल के शिक्षकों के द्वारा बच्चों के ऊपर कड़ी मेहनत की जाती है. शिक्षा के साथ-साथ बच्चे खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करें, इसके लिए भी समय-समय पर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन स्कूल के प्रांगण में किया जाता है.
9
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *