होली से पूर्व एक तरफ जहां शराब कारोबारी होली में खपाने के लिए शराब भंडारण को लेकर नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ उनके तमाम मंसूबों को मुजफ्फरपुर पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम ध्वस्त करने में लगी हुई है इसी क्रम में एक बार फिर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जहां एक तरफ भारी मात्रा में लाखों रुपये मूल्य के कच्चे स्प्रिट को बरामद किया है तो वहीं दूसरी तरफ चावल और चीनी के बैग में पहुंची विदेशी शराब की खेप को भी जप्त किया है
दरअसल उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पहली कार्रवाई मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाका माने जाने वाले जगदंबा कॉलोनी में किया जहां से कबाड़ के आड़ में हो रही शराब तस्करी का उद्भेदन किया गया और उत्पाद विभाग की कार्रवाई में कबाड़ गोदाम से जो शराब बरामद किया गया वह चौंकाने वाली थी क्योंकि शराब की खेप चावल और चीनी के बैग में उस गोदाम तक पहुंची थी पहले तो उत्पाद विभाग की टीम को लगा कि चावल और चीनी के बैग रखा गया है लेकिन जब उसको खोलकर देखा गया तो चावल और चीनी के बैग से भारी मात्रा में विदेशी शराब निकला हालांकि छापेमारी के दौरान किसी शराब तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हुई लेकिन मौके से एक टेंपो को जप्त किया गया वहीं अब गोदाम मालिक को चिन्हित करते हुए उस पर नामजद प्राथमिकी उत्पाद विभाग के द्वारा दर्ज की गई है तो वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर हरी थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में किया है जहां से तकरीबन मिट्टी के अंदर रखे गए 420 लीटर स्प्रिट को बरामद किया गया है हालांकि इससे पूर्व में भी इस क्षेत्र से भारी मात्रा में उत्पाद विभाग की टीम ने एक टेम्पो से स्प्रिट जप्त किया था वही मौके से टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया गया था
वहीं पूरे मामले को लेकर उत्पाद इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि होली से पूर्व जिलाधिकारी के निर्देश पर पूरे जिले में शराब और शराब तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाई जा रही है और इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर रामपुर हरि थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में छापेमारी कर मिट्टी के अंदर रखे गए 21 जार में 420 लीटर स्प्रिट को बरामद किया गया है उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग और ग़रहा थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तकरीबन 4000 लीटर स्प्रिट को जप्त किया था और सूचना थी कि उसमें का कुछ स्प्रिट जो टीम के पहुंचने से पहले कही अलग जगह पर छिपा दिया गया है जिसको लेकर कई दिनों से कार्रवाई की जा रही थी और अब उसमें सफलता हाथ लगी है और अब 420 लीटर स्प्रिट को एक बार फिर से जप्त किया गया है
33