स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत गांव-गांव पहुंच ग्रामसभा का आयोजन कर रहा बिजली विभाग

Live News 24x7
2 Min Read
 गया जी। जहानाबाद  स्मार्ट मीटर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा जहानाबाद क्षेत्र में विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के तहत आयोजित ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों और बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई है।. ग्राम सभा में बिजली विभाग के कर्मियों ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण तकनीकी कदम है. इससे सटीक रीडिंग प्राप्त होगी और उपभोक्ताओं को केवल उतनी ही बिजली का भुगतान करना होगा, जितनी वे वास्तव में उपयोग करेंगे. मीटर रीडिंग में मानवीय हस्तक्षेप समाप्त होने से गलत बिलिंग की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।
ग्राम सभा और केनोपी जागरूकता कार्यक्रम में बताया गया कि स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत पर स्वयं नजर रख सकेंगे. इससे ऊर्जा की बचत को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को अपने खर्च पर बेहतर नियंत्रण मिलेगा. वर्तमान में चल रहे स्मार्ट मीटर पखवाड़ा के अंतर्गत जहानाबाद  के गांवों के चौक-चौराहों पर केनोपी लगाकर जागरूक किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तकनीकी बदलाव को लेकर लोगों के मन में व्याप्त डर और भ्रम को दूर करना है।
जहानाबाद जिले के तीन पंचायत में ग्राम सभा आयोजित किया गया. ग्राम सभा में स्थानीय भाषा में लोगों को तकनीकी पहलुओं की सरल जानकारी दी और स्मार्ट मीटर अपनाने के लिए प्रेरित किया है।. ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सीधे संवाद से उनकी कई शंकाओं का समाधान हुआ है।
जहानाबाद जिले के रतनी प्रखंड के उचीटा, शेसम्बा, और रतनी पंचायत   मे ग्राम सभा आयोजित किया गया वही रतनी और मखदमपुर क्षेत्र के कई चौक चौराहो पर कैनोपी लगाकर लोगों को जागरूक किया गया है.
21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *