मोतिहारी। उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित डॉ राजेंद्र सभागार में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक हुई ।
बैठक में उप विकास आयुक्त ने ए एन सी जांच में हुई गिरावट पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अगले 10 दिनों में सुधार कर डाटा एंट्री अप डेट करने का निर्देश दिया। साथ ही सिविल सर्जन को 10 दिनों के उपरांत निचले पायदान के स्वास्थ्य संस्थानों की भौतिक समीक्षा करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में निर्देश दिया गया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में ज्यादा से ज्यादा गर्भवती महिलाओं को चिन्हित करना सुनिश्चित करें, जिनमें हाई रिस्क प्रेगनेंसी हो। होम डिलीवरी कम करने का निर्देश दिया गया।
उप विकास आयुक्त ने कहा कि 2500 ग्राम से कम वजन के जन्मे बच्चा को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाए साथ ही साथ गर्भवती महिलाओं को सही मात्रा में आयरन और कैल्शियम की गोली उपलब्ध करवाए जिससे कम वजन के बच्चे जन्म नहीं ले।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा बंध्याकरण करवाने का निर्देश दिया गया। भव्या कार्यक्रम के अंतर्गत नीचे रहने वाले स्वास्थ्य संस्थानों को सुधार लाने हेतु उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया। बैठक में सिविल सर्जन डॉक्टर दिलीप कुमार जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉक्टर शरद चंद शर्मा जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक जिला लेखा प्रबंधक सभी उपाधीक्षक सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी जिला योजना समन्वयक जिला मूल्यांकन एवं अनुसरण पदाधिकारी जिला सामुदायिक उत्प्रेरक सहित सभी अस्पताल प्रबंधक सभी प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक सभी लेखा प्रबंधक सभी प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक सभी प्रखंड अनुसंधान एवं मूल्यांकन सहायक उपस्थित थे।
उप विकास आयुक्त के द्वारा फाइलेरिया कार्यक्रम में शत प्रतिशत दवा खिलाने का भी निर्देश दिया गया।
3