- शिवरात्रि पर अपने अंदर के सभी कमी कमजोरियी को शिव बाबा पर अर्पण कर दे –राजयोगिनी रवीना दीदी ।
- पुरुषोत्तम संगम युग समापन पर है बहुत जल्द सतयुग आरंभ होने वाला है बीके मीना दीदी
अशोक वर्मा
कलया( नेपाल) : महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाल के कलया ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर भव्य शिव अवतरण दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और प्रभावशाली स्लोगन के माध्यम से आम लोगों को परमात्मा के अवतरण”की जानकारी दी गई। शोभायात्रा मुख्य चौक चौराहे पर भ्रमण करते हुए वापस सेवा केंद्र लौटी ।शोभा यात्रा में शामिल भाई-बहन घर-घर और दुकान दुकान शिवरात्रि के विशेष पर्चा का वितरण किया। स्लोगन था कलयुग जा रहा है सतयुग आ रहा है।बीडी सिगरेट छोडो प्रभू से नाता जोडो। शोभायात्रा में शिव पार्वती एवं लक्ष्मी नारायण की चैतन्य झांकी सजी थी जो मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र बनी रही भ्रमण के बाद बीके रवीना बीके मीणा एवं अतिथि गणों ने शिव ध्वजारोहण किया और झंडे के नीचे सभी से हाथ आगे करवाकर सभी बुराईयो को छोडने का संकल्प कराया। महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डालते हुए राजयोगिनी बी के रबिना दीदी ने कहा कि गीता ग्रंथ में बताएं धर्मग्लानि के समय परमात्मा का अवतरण 90 वर्ष पूर्ण हो चुका है और उनके द्वारा नई दुनिया सतयुग का निर्माण कार्य चल रहा है जो अब अंतिम चरण में है। अभी अवसर है कोई भी परमात्मा से निकट का संबंध जोड़कर अपना भाग्य बन सकता है और सतयुग में ऊँच पद पा सकता है। बीके मीणा दीदी ने कहा कि कल्प पहले पतित दुनिया को शिव बाबा ने पवित्र बनाया था,इस महान कार्य के कारण आत्माए द्वापर से शिव जयंति मनाना आरंभ करती है।सेवा केंद्र प्रभारी बीके मीरा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम मे सेवाकेंद्र के काफी भाई-बहनो के साथ अतिथिगण शामिल हुये।कई अतिथियो ने महान पर्व महाशिवरात्रि पर प्रकाश डालते हुये ब्रह्माकुमारीज के सेवा कार्यो की प्रशंसा की।
22
