अशोक वर्मा
दरभंगा : बाल-विवाह मुक्त भारत भारत अभियान कार्यक्रम के100 दिवसीय अभियान के अन्तर्गत दरभंगा सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में सदर अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता एवं जस्ट राइट्स फोर चिल्ड्रेन के कार्ड्स संस्था के जिला समन्वयक नारायण कुमार मजूमदार के संचालन में अनुमंडल अन्तर्गत सभी प्रखंड विकास पदाधिकारीगण एवं समाजिक कार्यकर्ताओ के साथ बैठक आयोजित की गई। जिसमें निम्नलिखित
प्रमुख एजेंडा के तहत विस्तृत चर्चा की गई।
(1)महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार एवं बाल विकास निगम तथा दरभंगा जिलाधिकारी के निर्देशानुसार पूरे दरभंगा जिले के अन्तर्गत सौ दिवसीय कार्यक्रम पर चर्चा
(2)बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 में सी० एम०पी०ओ०की भूमिका।
(3)प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की प्रत्येक तिमाही बैठक कराकर चेतना सृजित करना।
(4)बाल विवाह रोकथाम की गतिविधि हेतु परिचर्चा।
(5)अन्यान्य ।
(क)बाल विवाह मुक्ति रथयात्रा मुख्य कार्यालय से विभिन्न जगहों तक आठ मार्च तक।
(ख)पंचायतों में आम- सभा के माध्यम से बाल विवाह निषेध प्रस्ताव पारित कराना।
(ग)पंचायत में मुखिया द्वारा शादी-विवाह रजिस्टर अभिलेख तैयार करवाना
(घ)हर पंचायत एवं गांव को बाल विवाह मुक्त घोषित करवाना और पूर्ण सहयोग प्रदान करना।
(ङ) प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति का बैठक में सहयोग देना।
कार्यक्रम में कार्यपालक पदाधिकारी मो सज्जाद,सिंहवाडा बीडीओ सिंहवाड़ा विक्रम भास्कर,बीडीओ मनिगाछी डी एच यादव, सहित बाल कल्याण समिति के अजित कुमार मिश्र, नेयाम छतौना के मुखिया विपिन कुमार साह,
कार्ड्स के समाजिक कार्यकर्ता मनोहर कुमार झा,शिवगंगा देवी,भावना देवी,मधुलता, नीलाम्बर-प्रसाद, प्रयास संस्थान के वीरेंद्र कुमार झा,नारद मंडल सहित दर्जनों लोगों ने विचार रखे।
3