- पहली बार बेलगंज के गरिबों को आंखों में खुशी का ठिकाना नहीं था
बेलागंज।कोरमा प्रेतशिला मैदान में बेलागंज विधायक मनोरमा देवी द्वारा गुरुवार को बेलागंज विधानसभा के लोगों के लिए जनता अभिनंदन समारोह सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था कार्यक्रम सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई इस कार्यक्रम में बेलागंज विधानसभा के कई इलाकों से 25000 से अधिक लोग पहुंचे बड़ी संख्या में महिला पुरुष एवं वृद्धजन शामिल हुए सभी लोगों के बीच बेलागंज विधायक मनोरमा देवी एवं उनके पुत्र युवा समाजसेवी रॉकी यादव सभी लोगों के बीच कंबल वितरण किए कंबल लेने के बाद सभी लोगों को दही चुरा तिलकुट का भोज करवाया गया इस कार्यक्रम से सभी लोगों के चेहरे पर मुस्कान थी क्योंकि ठंड में विधायक के द्वारा एक अनोखा पहल किया गया था लोग दुआएं भी दे रहे थे, धन्यवाद दे रहे थे कि इस ठंड से बचने के लिए हम लोगों को कंबल भी दिया गया है, मनोरमा देवी ने बताया कि जिस प्रकार बेलागंज विधानसभा के जनता ने अपना मत देकर हमें जिताया है तो हम उनके लिए उनके साथ जाड़ा,गर्मी,बरसात सुख-दुख हर एक परिस्थिति में हम लोग उनके साथ हैं, वही युवा समाजसेवी रॉकी यादव ने बताया कि हम हमेशा लोगों के बीच रहते हैं हम लोग अपने लोगों का दुख दर्द समझते हैं हम जमीन से जुड़े आदमी है ठंड के मौसम को देखते हुए हम लोगों ने एक छोटा सा प्रयास किया कि मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों को दही चुरा व तिलकुट का भोज कराकर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया जाए, और बेलागंज विधानसभा के कोने-कोने से बड़ी संख्या में लोग पहुंच कर सभी ने आशीर्वाद दिल दिया है हम खुशनसीब मानते हैं कि लोगों को सेवा करने का मौका हमें मिला है, हम लोग निरंतर निस्वार्थ भाव से लोगों का सेवा करते हैं उनके सुख-दुख में साथ रहते हैं और अनर्गल बात नहीं विकास की बात करते हैं, और विकास करके दिखाते हैं, इस कार्यक्रम में बेलागंज प्रखंड के प्रतिनिधि अनिल सिंह, बेलागंज जिला परिषद सदस्य करिश्मा कुमारी, नगर प्रखंड प्रमुख सुचिता रंजनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय कुशवाहा,मुखिया प्रकाश यादव,रंजेश सिंह, राजेश सिंह, आदित्य यादव, पूर्व मुखिया अजीत यादव, विजय यादव, पंचायत समिति सदस्य, संजीत कुमार पांडे, उपेंद्र कुमार, समाजसेवी जदयू नेत्री पूनम कुशवाहा, भाजपा नेत्री करुणा सिंह, समाजसेवी सुबोध यादव,वीरेंद्र यादव, इंद्रदेव यादव, पप्पू कुशवाहा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे
27
