बिहार : मलमास मेला देखने आयी महिला की ई-रिक्शा के धक्के से हुई मौत

1 Min Read

नालंदा : राजगीर शहर के स्टेशन रोड में शुक्रवार को मलमास मेला देखने आयी महिला की ई-रिक्शा के धक्के से मौत हो गयी। मृतका पटना जिला के अथमलगोला थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी राजकुमार शर्मा की 50 वर्षीया पत्नी रंजन कुमारी है। उनके दामाद ने बताया कि वह मलमास मेला में ब्रह्मकुंड स्नान के लिए गयी थी। वहां से वापस घर लौटने के लिए ट्रेन पकड़ने राजगीर स्टेशन जा रही थी। उसी दौरान स्टेशन रोड में पीछे से ई-रिक्शा ने उन्हें धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने महिला के पास मिले पहचान पत्र से उनकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष मुश्ताक अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। ई-रिक्शा की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

123
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *