एमकेडी पब्लिक स्कूल में बड़े ही श्रद्धा पूर्वक आयोजित हुआ पूर्व कुलपति प्रोफेसर डॉ वीरेंद्र नाथ पांडे की पूर्ण स्मृति दिवस समारोह ।

Live News 24x7
4 Min Read

अशोक वर्मा

मोतिहारी  : डॉ चंद्रता झा द्वारा संस्थापित एमकेडी पब्लिक स्कूल में  प्रो. (डाॅ.) वीरेंद्र नाथ पाण्डेय की पुण्य स्मृति  श्रद्धा पूर्वक मनाया गया।कार्यक्रम  की अध्यक्षता डॉक्टर चंद्र लता झा ने की तथा संचालन प्रो डा  अरूण कुमार ने किया।उक्त अवसर पर “प्रोफेसर वीरेंद्र पांडेय व्यक्तित्व एवं कृतित्व “विषय पर संगोष्ठी के साथ-साथ  काव्यांजलि का भी आयोजन किया गया ।कार्यक्रम का उद्घाटन महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर रणवीर सिंह, डॉक्टर चंद्रलता झा  ,पूर्व प्राचार्य डॉ अरुण कुमार ,संजय पाण्डेय, डॉक्टर सुशील कुमार, डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव एवं भाजपा महिला मोर्चा  की जिलाअध्यक्ष  नीता शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया । उक्त अवसर पर संबोधित करते हुए विद्वान डीन प्रो  रणवीर  सिह ने कहा कि किसी व्यक्ति में एक साथ इतना अधिक  गुण होना अपने आप में बहुत बड़ी बात है ।डॉक्टर बीरेंद्र पांडेय न सिर्फ  विद्वान प्राध्यापक थे बल्कि संस्कृतिकर्मी के साथ बहुत बड़े पत्रकार थे ,यह चंपारण के लिए सौभाग्य और गर्व की बात है ।उन्होने कहा कि उनके जीवन मे सत्य और निष्ठा थी।अध्यक्षीय भाषण में डॉक्टर चंद्रलता झा ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में मेरी व्यस्तता के बावजूद भी वीरेंद्र पांडे जी हमको विभिन्न संगठन एवं कार्यक्रमों में जबरन बुला ही लेते थे ।उनका इतना विश्वास और प्रेम था कि मैं इनकार नहीं कर सकती थी ।मैंने उन्हें बहुत करीब से देखा वे प्रतिभा के धनी थे।विभिन्न सामाजिक क्षेत्रो में काफी आगे निकले हुए थे।मुख्य  अतिथि पूर्व  हिन्दी  विभागाध्यक्ष  प्रो  अंजनी श्रीवास्तव ने डॉक्टर  बीरेंद्र  पाण्डेय के साहित्य  पक्ष  पर विस्तार से प्रकाश डाला।समय तक उनके साथ पत्रकारिता एवं कला संस्कृति के क्षेत्र से जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने कहा कि डॉक्टर पांडे जी महात्मा गांधी पर शोध किए थे, वे एक संवेदनशील व्यक्ति थे, इतने कर्मठ थे कि कई विरोध को झेलते हुए अपने दृढ़ता  के बल पर कुलपति के पद तक पहुंचे । उनकी वाणी मे इतना प्रभाव था कि बड़े से बड़े अधिकारियों को भी प्रभाव में ले लेते थे। मोतिहारी में उन्होंने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को बुलाकर उनकी प्रस्तुती कराया। पत्रकारिता से लेकर कला संस्कृति के क्षेत्र में उन्होंने बड़े-बड़े आयोजन किये। संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के जिला अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने कहा की सामाजिक  क्षेत्र में व्यस्त रहते हुए वे पारिवारिक  संबंध का निर्वहन भी बड़े ही संतुलित ढंग से करते थे। कार्यक्रम के आयोजन कर्ता  डॉक्टर पांडे के बड़े पुत्र पीटीआई के पत्रकार संजय पांडे ने अपने पिता के बहुत से महत्वपूर्ण पक्ष एवं विशेषताओ को रखते हुये कहा कि मुझे फर्क है कि मैं इतने गुणो से संपन्न पिता का पुत्र हूं, मुझे उनसे हर पल शक्ति मिलती है। कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में डॉक्टर राजेश श्रीवास्तव, डॉक्टर सुशील कुमार के अलावा अन्य कई लोग थे ।कार्यक्रम में उपस्थित तमाम लोगों ने डॉक्टर वीरेंद्र पांडे के चित्र पर पुष्प अर्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में विनय कुमार सिह के संयोजकत्व मे काव्यांजलि का आयोजन हुआ ।काव्यांजलि में उपस्थित कवि प्रो मनोहर श्रीवास्तव, शबाब अख्तर शोख,डॉक्टर  सुनिल चम्पारणी  वोजैर अंजुम ,संजय पांडे, सचिन पांडे ,ने अपनी रचनाओ को प्रस्तुत की ।

30
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *