क्रिकेट में विश्व रिकार्ड बनाने वाले मोतिहारी के मोहम्मद  शकीबुल गनी एवं बादल कनौजिया सन्मानित

Live News 24x7
1 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी : नगर  के जिला स्कूल मैदान में, चंपारण चैंपियन ट्रॉफी समापन के अवसर पर, मोतिहारी  के लाल विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले क्रिकेट खिलाड़ी मो. शकीबुल गनी , एवं क्रिकेट खिलाड़ी बादल कनौजिया  का अभिनंदन कर सम्मानित किया गया।
अभिनंदन समारोह के मुख्य  अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद राधा मोहन सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक  प्रमोद कुमार,नगर निगम के उप मेयर  डॉक्टर लालबाबू प्रसाद , मछुआरा आयोग के अध्यक्ष- श्री लाल चौधरी , सुप्रसिद्ध चिकित्सक-डॉ आशुतोष शरण  एवं अन्य  विधायक गण  उपस्थित हुए ।सांसद राधा मोहन सिंह विशेष रूप से दोनो को  सम्मानित किया ।उपमेयर  एवं विधायक प्रमोद कुमार ने  शाल ओढाकर  मोतिहारी के उस होनहार खिलाड़ी को सम्मानित किया गया ।
24
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *