वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से न्यायाधीश अधिकारी का गेस्ट हाउस का उद्घाटन 

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी।
गया जी शहर  में न्यायविदों के लिए अत्याधुनिक सुविधा युक्त भव्य गेस्ट हाउस का निर्माण किया गया है। नवनिर्मित गेस्ट हाउस का उद्घाटन शनिवार की शाम पटना से
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से  चीफ जस्टिस आफ इंडिया सूर्यकांत ने किया। उद्घाटन को लेकर नवनिर्मित गेस्ट हाउस को रंग बिरंगे बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया गया। बताया गया कि इस गेस्ट हाउस में एक प्रेसीडेंशियल सुइट के साथ 10 सुट कमरा, 10 एकल सूट, जिम, डाइनिंग हॉल, वेटिंग एरिया, गार्डन, वाहनों की पार्किंग, वाई-फाई की सुविधा, समुचित प्रकाश व आरामदेह बिस्तर की सुविधा सहित अन्य  आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराया गया है। उद्घाटन के मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मदन किशोर कौशिक, डीएम,एसएसपी सहित कई न्यायिक पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। आयोजित उद्घाटन समारोह के अवसर पर न्यायिक कर्मचारी गण भी शनिवार की सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे। गेस्ट हाउस का निर्माण होने से देश के विभिन्न भागों से गया जी आने वाले न्यायिक पदाधिकारी को करने के लिए उत्तम सुविधा की सहूलियत मिलेगी। गया जी में यह न्यायिक पदाधिकारी के लिए पहले गेस्ट हाउस है।
20
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *