बुलडोजर चंडाल राज और मनरेगा की वापसी के लिए नगर मे माले का जोरदार  प्रदर्शन

Live News 24x7
2 Min Read
अशोक वर्मा 
मोतिहारी :  बुलडोजरराज समाप्ति और मनरेगा की वापसी के लिए, भाकपा माले के देशव्यापी प्रदर्शन में मोतिहारी मीना बाजार गांधी चौक  मेन रोड में मजदूर संगठनों के कार्यकर्ता और समर्थन में माले के संघर्षशील नेता सड़कों पर उतरें!
मनरेगा की वापसी के लिए संघर्ष में आगे बढ़ेंगे- जीतेंगे!सचिव प्रभुदेव यादव ने कहा कि
5- 6 जनवरी 2026 को जिला के अंचल कार्यालयों पर धरना- प्रदर्शन करेंगे।
विरोध- प्रदर्शन  का नेतृत करने वालों में खेत व ग्रामीण मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष जीतलाल सहनी, उपाध्यक्ष  मोहम्मद इशराफिल, और राजकुमार शर्मा, रामाधार साह, अमरेश कुमार, अनुज कुमार, रघुवीर राम, मुनीराम, सत्येंद्र सहनी, भाकपा माले के जिला सचिव प्रभुदेव यादव, जिला कमिटी सदस्य रूपलाल शर्मा,  शामिल थे!
 नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि केंद्र की सरकार मनरेगा का नाम बदलकर दूसरे नाम जी राम-  जी(ग्राम- जी) के बहाने झांसा दे रही है! गरीबों को रोजी- रोजगार देने से भाग रही है! एक तरह से पाबंदी लगा रही है! अडानी -अंबानी जैसे बड़े  पूंजीपतियों को खुश कर रही है! ठंडी के मौसम में बिहार के विभिन्न जिलों में गरीबों के घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई पर रोक पर सुप्रीम कोर्ट की आदेश सरकार नहीं मान रही है! संवैधानिक अधिकार आवाज को दमन के जरिए दबाने की धमकी दी जा रही है! इसके खिलाफ लाल झंडे के रास्ते एकजुट आंदोलन तेज करेंगे!
आगामी 5-6 जनवरी 2026 को अंचल कार्यालय के समक्ष बडी संख्या मे धरना प्रदर्शन में जनता शामिल होगी
26
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *