हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेंद्र राम बने बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष,  लोगों ने शुभकामनाएं  दी

2 Min Read
अशोक वर्मा
मोतिहारी : युवा काल से दलितों उपेक्षितो तथा दबे कुचले लोगों के लिए संघर्ष करने वाले हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेंद्र राम जिन्होंने छात्र जीवन में नगर के अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास में रहकर  कई संघर्ष का नेतृत्व किया था उन्हें बिहार प्रदेश अनुसूचित जाति जनजाति आयोग का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने से जिलेवासियों मे काफी प्रसन्नता है। राजेंद्र राम  ओजस्वी वक्ता हैं तथा संघर्ष के प्रतीक के रूप में जाने जाते हैं। विधायक नहीं रहने पर भी लगातार क्षेत्र की जनता से संपर्क में रहे हैं तथा सभी के दुख सुख में हमेशा खड़े रहे।
आयोग के अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बधाई देने वालों में गांधी स्मारक समिति के सचिव बृज किशोर सिंह, दलित साहित्य अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष जागाराम शास्त्री, दलित  साहित्य अकादमी महिला सेल की जिला अध्यक्ष अलीशा सिन्हा, राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर वीणा राय अधिवक्ता दलित साहित्य अकादमी के जिला महासचिव  मनोज अकेला ,शिक्षाविद प्रोफेसर जगदीश विद्रोही ,अचयूतानंद पटेल, माले नेता भाग्य नारायण चौधरी, भैरो दयाल सिंह, शेख मोहम्मद हाशिम, बृजेश राम ,हीरामणि पासवान ,अरुण पासवान, श्रीराम पासवान ,सुनील सिंह कुशवाहा ,गगन देव प्रसाद,मंगल राम , बैजनाथ पासवान , बच्चा पासवान, मंगल राम , सजावल राम पतौरा, गगन देव बैठा ,बच्चा पासवान, कृष्ण मोहन पांडे, राम सेवक राम समेत अन्य कई लोग हैं।
151
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *