नई दिल्ली से गयाजी होकर पटना साहिब की ओर रवाना हुई सुहावे गुरुचरण यात्रा,हुआ भव्य स्वागत

Live News 24x7
2 Min Read
गया जी।नई दिल्ली से पटना साहिब जा रही पवित्र जोड़ा साहिब (चरण पादुका) यात्रा शुक्रवार को गया जी पहुंची, जहां गया जिले की सीमा पर प्रवेश करने के बाद सिख समुदाय के द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।
यह यात्रा सिख धर्म के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह और खालसा की माता साहिब कौर की चरण पादुकाओं को लेकर निकाली गई है। इसे ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ नाम दिया गया है, जो दिल्ली के तख्त श्री हरमंदिर साहिब से पटना साहिब तक प्रस्थान की है।
गया जी में यात्रा का स्वागत पंथ की रीति के अनुसार किया गया। सिख धर्म के महिलाओं और पुरुषों ने पवित्र जोड़ा साहिब के चरण पादुकाओं का पूजन कर भाव विभोर हो गए। पूरे उत्साह के साथ यात्रा में शामिल संगतो का स्वागत माला फूल बरसाकर किया। इस दौरान गुरुद्वारा में लंगर और प्रसाद वितरण किए। जिले से यह यात्रा पटना की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार गुरु चरण सुहावा यात्रा में उपस्थित हुए।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से जुड़े सदस्य परमीत सिंह उर्फ अंकुश बग्गा ने बताया कि 1500 किलोमीटर लंबी 9 दिवसीय चरण सुहावा गुरु चरण यात्रा पटना साहिब के लिए रवाना हुई है।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के परिवार के पास यह पवित्र जोड़ा साहिब पिछले 300 वर्षों से सेवा में थे और अब इसे संगत को दर्शन के लिए तख्त श्री पटना साहिब में समर्पित किया गया है। रास्ते में संगत को जोड़ा साहिब के दर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है। यह गुरु की कृपा का है कि सबके जीवन में प्रकाश आए, श्रद्धा साहस और सेवा का संकल्प जगाये। यह यात्रा भाईचारे, भक्ति और गुरु के प्रेम का प्रतीक है। इस मौके पर अध्यक्ष सरदार भगवान सिंह, प्रधान सरदार सरव सिंह, सचिव सरदार मंजीत सिंह गांधी, कोषाध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह प्रिंस, सदस्य सरदार जसवंत सिंह, सरदार कुलवंत सिंह, सरदार गुरु तेज सिंह, स्त्री सत्संग की प्रधान कवंलजीत कौर, सोनिया छाबड़ा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
29
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *