जनता फ्रंट बलिया उ.प्र के तत्वाधान में 25 वर्ष भी जारी रहा छठ पूजा सामग्री वितरण, सैकड़ो लोगों को मिला सामग्री

Live News 24x7
2 Min Read
सनातन धर्म में भारतीय संस्कृति की सभ्यता, परम्परा व लोक आस्था तथा भगवान भास्कर के महानतम् पर्व सूर्य षष्ठी व्रत (डाला छठ) के पूर्व संध्या पर दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को पुनः 25वें वर्ष समाजसेवी संगठन जनता फ्रन्ट बलिया उ०प्र के तत्वावधान में शहर के कदम चौराहा स्थित संगठन के कार्यालय पर 551 जरूरतमंद व आर्थिक रूप से कमजोर माताओं व बहनों के बीच साड़ी, नारियल, फल व अन्य पूजन सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के अतिथि भाजपा गोऱक्षप्रान्त के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री साकेत सिंह ‘सोनू’ जी, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव जी, दुबहड़ ब्लाक के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री देव नारायण सिंह ‘पूना सिंह’ जी ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रसाद वितरण किया। अतिथियों ने ऐसे पूनित कार्यों के लिए जनता फ्रन्ट की बहुत सराहना की। संगठन के संयोजक एवं सतनीसराय के लोकप्रिय सभासद ददन यादव ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से बड़ा कोई परोपकार नहीं है।
    जनता फ्रन्ट के महामंत्री राजेश कुमार द्विवेदी (राजेश्वर) ने कहा कि यह पुनित कार्य विगत् 25वर्षों से अनवरत् चल रहा है।
श्री द्विवेदी ने सभी अतिथियों व मातृ शक्तियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस सभा को वरिष्ठ नेता भाजपा सियाराम यादव जी, जन अधिकार मंच के अध्यक्ष श्री अतुल सिंह जी, पूर्व सभासद बुचिया देवी जी, अम्बादत्त पाण्डेय जी, जनता फ्रन्ट के नगर अध्यक्ष नागेश्वर बाबू जी, चन्द्रशेखर माली जी, श्रीनिवास यादव जी, हरेन्द्र पाण्डेय जी ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर सुनील पाण्डेय , गुड्डू यादव, अमरनाथ उपाध्याय, लक्ष्मण पटेल, कल्लू जी, अनुराग श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, चन्दन सिंह, आनन्द मोहन गुप्ता, राजेन्द्र वर्मा, राजेश सिंह, अमरनाथ उपाध्याय, वृजमोहन सिंह, रविशंकर पाण्डेय, वीरजीत यादव, विजय बाबू, नवीन मिश्र, अऱूण सिंह, धनन्जय सिंह, मुकेश सिंह, सुनील ओझा, ददन वर्मा, मन्जू शर्मा, शिखा मिश्रा, रीता तिवारी, सुनैना देवी, सुनीता शर्मा, बिन्दु देवी, आशा देवी आदि उपस्थित थे।
56
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *