गया जी, बिहार: दीपावली जैसे पवित्र पर्व के दिन भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, गया जिला के उपाध्यक्ष उपेंद्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्र शुभाब कुमार की उनके घर के समीप मुरली हिल बैरागी में बेरहमी से हत्या कर दी गई।
इस हृदयविदारक घटना से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। घटना के बाद भाजपा गया जी जिला का एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल श्री उपेंद्र पासवान के आवास पर पहुँचा, परिजनों से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की है।
पासवान द्वारा कोतवाली थाना, गया जी में दर्ज प्राथमिकी में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि उनके पुत्र शुभाब ने एक सप्ताह पूर्व ही उन्हें बताया था कि गया जी नगर निगम के मेयर गणेश पासवान ने ₹5 लाख देकर उसकी हत्या की सुपारी दी है।
दुर्भाग्यवश, दीपावली के दिन उन्हीं के कथित शूटरों द्वारा यह जघन्य अपराध अंजाम दिया गया है। पासवान ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल को बताया कि एक वर्ष पूर्व भी नगर निगम के मेयर गणेश पासवान,पूर्व उपमहापौर मोहन श्रीवास्तव द्वारा उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी सूचना उन्होंने सीजेएम कोर्ट सहित संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को लिखित रूप में दी थी, किंतु उस समय किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई थी।
इस लापरवाही के चलते आज यह दुखद परिणाम सामने आया है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे भाजपा नेताओं में गहरा आक्रोश व्याप्त है।
*राज्य सरकार की “जीरो टॉलरेंस” नीति लागू होनी चाहिए — डॉ. प्रेम कुमार*
बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री एवं गया नगर विधायक डॉ. प्रेम कुमार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा —
“राज्य सरकार अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर दृढ़ है। अपराधी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन तुरंत सख्त कार्रवाई करे और सभी दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करे।”
भाजपा ने कांग्रेस समर्थित मेयर पर लगाया चुनावी माहौल बिगाड़ने का आरोप
भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी मोहन श्रीवास्तव के करीबी सहयोगी मेयर गणेश पासवान आगामी चुनावों से पूर्व भय और आतंक का वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने चेतावनी दी है कि ऐसे किसी भी असामाजिक या राजनीतिक षड्यंत्र को किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने दिया जाएगा।
भाजपा पूरी ताकत के साथ पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की अंतिम लड़ाई तक उनका साथ देगी।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से शामिल थे:
जिला उपाध्यक्ष विकास कुमार, सुनील कुमार सिन्हा, विधानसभा प्रभारी नीरज निश्चल, एसी मोर्चा अध्यक्ष देवानंद पासवान, व्यवसाय मंच के जिला संयोजक ऋषि लोहानी, मुकेश शर्मा,महामंत्री पप्पु चंद्रवशी, रमेश गुप्ता, दिवाकर पांडे, मंडल अध्यक्ष गुंजन मिश्रा, राजेश मस्तान, मनीष सोनू ,सुरज राणा,रामपुकार सिहं, रौनक सेठ,पवन कुमार,राजनंदन गाँधी आदि भाजपा पदाधिकारी रहे।
भाजपा गया जी जिला की प्रमुख माँगें:
*सभी नामजद अभियुक्तों की अभिलंब गिरफ्तारी की जाए*।
*पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।*
*इस जघन्य हत्या की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच सुनिश्चित की जाए।
82
