चंदौती पुलिस पर प्रताड़ना का आरोप: एसएसपी से मिलकर अनुसूचित जाति के लोगों ने की शिकायत

Live News 24x7
3 Min Read
गया: गया जिले के चंदौती थाना पुलिस पर कटारी हिल मोहल्ले के लोगों ने प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। मंगलवार को दर्जनों ग्रामीणों ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर एसएसपी आनंद कुमार से मिलकर लिखित शिकायत की और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. शिकायतकर्ताओं का कहना है कि चंदौती थाने के कुछ पुलिस अधिकारी जानबूझकर उन्हें कमजोर वर्ग का समझकर रात में उनके घरों में घुस जाते हैं। वे मनमानी करते हुए किसी भी पुरुष को उठाकर ले जाते हैं। मोहल्ले की सोनी देवी ने एसएसपी को बताया कि दरोगा सौरभ कुमार और शंभू यादव लगातार ऐसी कार्रवाई करते हैं।  सोनी देवी ने 19 अक्टूबर की रात 12 बजे की घटना का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि दरोगा सौरभ कुमार और शंभू यादव पुलिस बल के साथ उनके घर में घुस गए और उनके बेटे रोशन कुमार को उठाने लगे। जब उन्होंने और विकास कुमार ने बताया कि रिकॉल 2024 में ही जमा कर दिया गया है और इसकी छायाप्रति भी है, तब भी पुलिसकर्मियों ने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। विकास कुमार को ले जाने से मना करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई, जिसका वीडियो उनके पास होने का दावा किया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा उन्हें अनुसूचित जाति का समझकर ऐसा करते हैं। उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। सोनी देवी के अनुसार, दरोगा सौरभ कुमार और शंभू यादव कहते
हैं कि वे वही करेंगे जो उन्हें सही लगेगा, क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश होता है। पीड़ितों ने एसएसपी से इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें लगातार हो रही प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।
ग्रामीणों का आरोप है कि दरोगा उन्हें अनुसूचित जाति का समझकर ऐसा करते हैं। उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की धमकी भी दी जाती है। सोनी देवी के अनुसार, दरोगा सौरभ कुमार और शंभू यादव कहते हैं कि वे वही करेंगे जो उन्हें सही लगेगा, क्योंकि उन्हें ऊपर से आदेश होता है। पीड़ितों ने एसएसपी से इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि उन्हें लगातार हो रही प्रताड़ना से मुक्ति मिल सके।
वही, बताया कि पुलिस जब मेरे पुत्र रोशन कुमार को थाने ले गई. उसके बाद 24 घंटे बाद उसे छोड़ा और बीच रास्ते में ही छोड़ दिया. वही वीडियो बनाया, जिसमें मेरे पुत्र से जबरदस्ती उल्टा पुल्टा बयान करवाया गया है. एसएसपी शीघ्र ही इस मामले में कार्रवाई करें और ऐसे दरोगा को तुरंत सस्पेंड किया जाए, ताकि हमारी जान माल की रक्षा हो सके.
78
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *