मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने विष्णुपद में की पूजा- अर्चना, हुआ स्वागत

Live News 24x7
1 Min Read
गया जी। शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री मोहन यादव  कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देर शाम विष्णुपद मंदिर पहुंचे, जहां मंदिर के गर्भगृह में श्री विष्णु पद प्रबंधकारिणी समिति से जुड़े गयापाल पंडो ने वैदिक मंत्रोंच्चारण एवं विष्णु सहस्त्रनाम के साथ तुलसी अर्चना, पुष्प, माला,चंदन एवं दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा अर्चना कराया।  उन्होंने विष्णु चरण पर मत्था टेका और अपने राज्य की खुशहाली एवं तरक्की की कामना की।  विष्णुपद स्थित कार्यालय में श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति की ओर से उन्हें पूजा अर्चना कराया गया है। उनके तीर्थ पुरोहित बलदेव लाल बारिक सोने के कड़े वाले एवं राजन लाल सिजुआर के द्वारा अंग वस्त्र एवं विष्णु चरण पादुका भेंट कर भव्य स्वागत किया गया है। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष शंभू लाल विट्ठल, सचिव गजाधर लाल पाठक, सदस्य मणिलाल बारीक, प्रवीण पाठक,मुन्नालाल महतो, प्रेम नाथ टईया, रामकुमार बारिक,रविंद्र गुर्दा समेत समिति अन्य सदस्य उपस्थित थे। मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व लेकर विष्णुपद की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।मध्य प्रदेश की पुलिस  सीएम की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील दिखाई दी।
87
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *