- सहकारिता मंत्री सह नगर विधायक ने नौ वीं बार नामांकन किए
- गया वासियों को चुनाव के बाद गोवा आने का आमंत्रण दिया है। – गोवा मुख्यमंत्री
गया जी।मंत्री सहकारिता विभाग, बिहार सरकार डॉ. प्रेम कुमार का नामांकन समारोह आज भव्य रूप से सम्पन्न हुआ है। डॉ. प्रेम कुमार ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव तथा अपने समर्थकों के साथ गया नगर विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी के रूप में निर्वाचन कार्यालय जाकर अपना नामांकन दाखिल किया है।नामांकन के उपरांत हरिदास सेमिनरी स्थित प्रेक्षा गृह सभा स्थल पर भव्य जनसभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उपस्थित रहे हैं।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष विजय मांझी ने की, संचालन उपाध्यक्ष सुनील सिन्हा द्वारा किया गया तथा धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष रौनक सेठ ने प्रस्तुत किया है।
अपने स्वागत अभिभाषण में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि वे सर्वप्रथम सभी अतिथियों का मोक्ष, ज्ञान एवं माँ मंगला गौरी की पावन धरती गयाजी में हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि गयाजी सनातन आस्था एवं पौराणिक संस्कृति का केंद्र है। केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार ने गया के सर्वांगीण विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए हैं।
रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, पर्यटन विकास सहित अनेक योजनाओं से गया का स्वरूप बदला है। उन्होंने बताया कि गयाजी के लिए लंबे समय से प्रतीक्षित गया–बोधगया कॉरिडोर परियोजना का डीपीआर तैयार हो चुका है, जिसे उज्जैन महाकाल एवं काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही गयाजी मेट्रो परियोजना का भी डीपीआर अंतिम चरण में है,गयाजी शहर के सुगम यातायात के लिए यह परियोजना गयाजी के विकास को नई रफ्तार देगी। इसके साथ ही घुघड़ीताड़ फ्लाई ओवर निर्माण ,गयाजी रेलवे स्टेशन से रामशिला जाने वाली पथ में बागेश्वरी गुमटी पर आर० ओ० बी० निर्माण से शहर में जाम से निजात मिलेगी।उन्होंने अमृतसर गया जी कोलकाता कॉरिडोर पर चर्चा करते हुए कहा कि औद्योगिक गलियारा से गया जी सहित मगध के एक लाख से अधिक युवाओं एवं आम जनों को रोजगार मिलेगा एवं नए उद्योग लगाने का भी अवसर मिलेगा। इसके साथी उन्होंने केंद्र सरकार किया वहां पर स्वदेशी अपनाने पर भी बल दिया है।अंत में कहा कि यह सिर्फ एक नामांकन नहीं है — यह गया जी के विकास, सुशासन और विश्वास की यात्रा का अगला अध्याय है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अपने संबोधन में कहा कि गयाजी सनातन संस्कृति और आस्था का केंद्र है। उन्होंने डॉ. प्रेम कुमार को एनडीए प्रत्याशी के रूप में बधाई देते हुए केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तार से चर्चा की है।
गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने अपने उद्बोधन में गया वासियों को चुनाव के बाद गोवा आने का आमंत्रण दिया है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, जीएसटी सुधार, विश्व पटल पर भारत की सशक्त होती छवि, और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास की सराहना की है।बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती शासनकाल को ‘जंगलराज’ बताते हुए कहा कि आज का बिहार उस दौर से बहुत आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि पहले झारखंड में सर्वाधिक राजस्व आता था, किंतु आज केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार का बजट झारखंड से भी बड़ा है। डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य है — “विकसित बिहार, विकसित भारत।”
इस अवसर पर उज्जैन के सांसद अनिल फिरोजिया, वजीरगंज विधायक वीरेंद्र सिंह,एनडीए गठबंधन दलों के जिला अध्यक्ष, भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
61
