श्री सीमेंट और bangur सीमेंट की ओर से दीपावली मिलन समारोह 2025 का भव्य आयोजन

Live News 24x7
1 Min Read
गयाजी में श्री सीमेंट और bangur सीमेंट की ओर से गया के टेक्नोक्रेट्स एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित दीपावली मिलन समारोह 2025 का भव्य आयोजन निजी होटल में किया गया है।इस कार्यक्रम में टेक्नोक्रेट्स एसोसिएशन गया के अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्री सीमेंट के बिहार स्टेट टेक्निकल हेड कुलजीत सिंह, रीजनल सेल्स मैनेजर विवेक आनंद, एरिया सेल्स मैनेजर रामगणेश कुमार तथा एरिया टेक्निकल ऑफिसर मोहम्मद जकरिया खान और शुभम कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया है। श्री सीमेंट के डिस्ट्रीब्यूटर अमित कुमार, नीरज कुमार, राजीव कुमार, पंकज कुमार और विनय अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। डिस्ट्रीब्यूटर अमित कुमार ने बताया कि “श्री सीमेंट की खासियत यह है कि कंपनी 14 घंटे के भीतर फ्रेश सीमेंट को सीधे प्लांट से ग्राहकों तक पहुंचाती है, जिससे गुणवत्ता और भरोसा दोनों कायम रहता है।इस कार्यक्रम के दौरान निर्माण क्षेत्र में नई तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और सतत विकास पर विचार-विमर्श हुआ है। तकनीकी विशेषज्ञों और आर्किटेक्ट्स को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का समापन सांस्कृतिक प्रस्तुति और रात्रि भोज के साथ हुआ हैं।
72
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *