रोमित कुमार का जनसंपर्क अभियान तेज, गांव-गांव में मिली जनता की जोरदार समर्थन

Live News 24x7
2 Min Read
सुभाष कुमार गया
गयाजी: अतरी विधानसभा में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। 17 अक्टूबर को नामांकन दाखिल करने के बाद एनडीए समर्थित हम प्रत्याशी रोमित कुमार ने 18 अक्टूबर से अपने व्यापक जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। इस क्रम में उन्होंने उचोली पंचायत के उचोली, पिर्खा सराय, नगरियावा, मोकमचक और बेलवा सहित चिरैली पंचायत के मनसा बिघा, पचरूखी, जिनोरचक, देवगांव, चिरैली और बाना गांवों का दौरा किया।
जनसंपर्क के दौरान उचोली पंचायत के सरैया बाजार में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक ढंग से उनका अभिनंदन किया और कड़ाही छाप के समर्थन में नारे लगाए। जगह-जगह महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक स्वागत कर रोमित कुमार के प्रति अपना भरोसा जताया।
इस मौके पर प्रत्याशी रोमित कुमार ने कहा कि बिहार के विकास को गति तभी मिलेगी जब अत्री की जनता एनडीए को मजबूत समर्थन देगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ही बिहार की विकास यात्रा की असली ताकत है, इसलिए जनता कड़ाही छाप पर बटन दबाकर उन्हें प्रचंड बहुमत से विजयी बनाए।
जनसंपर्क अभियान के दौरान कई युवाओं ने मौके पर ही उनके समर्थन में टोली बनाकर प्रचार की जिम्मेदारी संभाल ली। महिलाओं ने भी घरों से निकलकर खुलकर समर्थन व्यक्त किया। ग्रामीणों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि इस बार अत्री की जनता किसी भ्रम में नहीं पड़ेगी और विकास के पक्ष में मतदान करेगी। प्रत्याशी रोमित कुमार के इस इलाकेवार जनसंवाद ने अतरी विधानसभा में चुनावी समीकरण को नया मोड़ दे दिया है। उत्साह और विश्वास से भरे इस अभियान ने साफ संकेत दे दिया है कि मुकाबला एकतरफा होता जा रहा है। एनडीए खेमे में ऊर्जा का संचार हो चुका है और ग्रामीण इलाकों में कड़ाही छाप की गूंज लगातार तेज हो रही है।
80
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *