जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षान्त समारोह 07 अक्टूबर, 2025 को

Live News 24x7
2 Min Read
बलिया जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय का सप्तम दीक्षान्त समारोह 07 अक्टूबर, 2025 को आयोजित होगा। विवि की माननीय कुलाधिपति एवं उ.प्र. की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल इस समारोह की अध्यक्ष होंगी। पद्म श्री डा. रजनीकांत जिन्हें भारत के जी. आई. मैन के नाम से जाना जाता है.मुख्य अतिथि होंगे, जो विद्यार्थियों को दीक्षान्त उ‌द्बोधन देंगे। डा. रजनीकांत ने 20 राज्यों के 59 से अधिक वस्तुओं के जी.आई. प्रमाणन में योगदान दिया है। जी.आई. प्रमाणन से किसी विशेष भौगोलिक क्षेत्र से किसी वस्तु के विशेष रूप से जुड़े होने को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलती है. जिससे उस क्षेत्र को न केवल अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है, बल्कि आर्थिक विकास को भी गति मिलती है। डा रजनीकांत के प्रयत्नों से पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं को संरक्षित करने और उसके विकास में गति मिली है। उनके प्रयत्नों से उ.प्र. विशेषकर वाराणसी की कई वस्तुओं को जी. आई. सर्टिफिकेट मिले हैं और वाराणसी जी. आई. केन्द्र के रूप में उभरा है। उ.प्र. के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अति विशिष्ट अतिथि जबकि उ.प्र. की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप में समारोह में प्रतिभाग करेंगी।इस समारोह में कुल 19560 वि‌द्यार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी, जिसमें स्नातक के 15878 और परास्नातक के 3682 विद्यार्थी सम्मिलित हैं। उपाधि प्राप्त करने वालों में 62% छात्राएं हैं जबकि छात्रों की संख्या मात्र 38% है। 12143 छात्राओं और 7417 छात्रों को उपाधियाँ दी जायेंगी। स्नातक में 60% जबकि परास्नातक में 72% छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।
21
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *