भव्य भरत दरबार एवं भरत मिलाप समारोह का आयोजन संपन्न

Live News 24x7
2 Min Read
  • एकादशी तिथि पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से गूंज उठा गया नगर
गया जी। दशहरा की एकादशी तिथि पर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ भव्य भरत दरबार एवं भरत मिलाप समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक उल्लास का वातावरण व्याप्त रहा है।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत फतेहगंज से भरत दरबार की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मार्ग में भक्तिमय माहौल बनाती हुई कोतवाली थाना के समीप पहुँची। वहीं नूतन नगर से पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं भ्राता लक्ष्मण की मनमोहक झांकी निकली, जो कोतवाली के समीप पहुँचकर भरत मिलाप के पावन दृश्य में परिवर्तित हुई है।
इस अद्भुत मिलन के क्षण पर “जय श्रीराम” के उद्घोष से सम्पूर्ण क्षेत्र गूंज उठा और वातावरण राममय हो गया ह।
कार्यक्रम का सफल संचालन राज क्लब, मनीष कुमार सोनू,  ऋषि लोहानी  द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में  संजय कुमार, अमित कुमार पिंटू,  विकास कुमार,  विजय कुमार नवदिया, श्रीकांत  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे हैं।
सभी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों को समाज में अपनाने का संदेश देते हुए प्रेम, एकता और मर्यादा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया है।
नगरवासियों ने इस भव्य आयोजन की सराहना करते हुए आयोजकों के प्रति धन्यवाद एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस धार्मिक आयोजन को समाज में सद्भाव, संस्कार और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया गया है।
72
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *