मोतिहारी राधाकृष्ण सभागार में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के संयुक्त अध्यक्षता में आगामी मुहर्रम पर्व के अवसर पर विधि- व्यवस्था संधारण हेतु जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । विदित हो कि दिनांक 29 जुलाई 2023 को मुहर्रम पर्व मनाया जाएगा । बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिले भर में मुहर्रम पर शांतिपूर्ण वातावरण एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए । उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि मोहर्रम जुलूस के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा, चिन्हित मार्ग/स्थल से ही जुलूस गुजरेगा , पूर्व में घटित घटनाओं वाले स्थल पर विशेष चौकसी बर्तना सुनिश्चित करेंगे, 107 एवं बाउन्ड डाउन की करवाई तेज करना सुनिश्चित करें , संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखें, किसी अप्रिय घटना की सूचना यथाशीघ्र अपने वरीय पदाधिकारी को देना सुनिश्चित करें , शरारती तत्वों पर विशेष चौकसी बरतें, अफवाहों पर ध्यान न दें, भूमि विवाद /कब्रिस्तान घेराबंदी मामले का निष्पादन त्वरित रूप से सुनिश्चित करें, डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे, सोशल मीडिया के गलत अफवाहों पर ध्यान न दें आदि।
132