अनूप नारायण सिंह।
एकमा (सारण)। विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के साथ ही एकमा क्षेत्र की सियासत में सरगर्मी तेज हो गई है। खासकर जन सुराज के सक्रिय कार्यकर्ता और संभावित दावेदार विकास सिंह इन दिनों क्षेत्र की चर्चाओं के केंद्र बने हुए हैं।
विकास सिंह बीते कई महीनों से लगातार गांव-गांव का दौरा कर रहे हैं। वे पदयात्रा के माध्यम से सीधे लोगों तक पहुँच बना रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। खेत-खलिहान से लेकर चौपाल और पंचायत स्तर तक उनकी मौजूदगी दर्ज हो रही है। यही वजह है कि जमीनी स्तर पर उनका संपर्क और पकड़ मजबूत होती जा रही है।
जन सुराज आंदोलन के संस्थापक प्रशांत किशोर की कई बड़ी सभाओं का आयोजन भी विकास सिंह की अगुवाई में एकमा क्षेत्र में हो चुका है। इन आयोजनों ने न केवल स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूती दी है, बल्कि विकास सिंह की नेतृत्व क्षमता को भी उजागर किया है।
सिर्फ जमीनी स्तर पर ही नहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी विकास सिंह सक्रिय रहते हैं। वे लगातार जनता के मुद्दों, क्षेत्र की समस्याओं और जन सुराज की विचारधारा को साझा करते हैं। युवाओं और पहली बार वोटरों के बीच उनका यह डिजिटल कनेक्शन असरदार माना जा रहा है।
स्थानीय राजनीतिक हलकों का मानना है कि विकास सिंह की मेहनत और सक्रियता ने उन्हें एकमा विधानसभा के मजबूत चेहरों की सूची में शामिल कर दिया है। उनका सरल स्वभाव और संवाद क्षमता उन्हें लोगों के बीच लोकप्रिय बना रही है।
विशेषज्ञों का कहना है कि यदि जन सुराज पार्टी ने एकमा सीट से विकास सिंह को चुनावी मैदान में उतारा, तो मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है और समीकरण पूरी तरह बदल सकते हैं।
56
