- महावारी स्वच्छता, पोषण परामर्श के साथ स्वस्थ जीवन के बताए गए उपाए
बेतिया। “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान” के तहत जिले के सभी प्रखंडो के विद्यालय के बालिकाओं की स्वास्थ्य जाँच की जा रही है,इसी अभियान के तहत सोमवार को मदरसा कासीमूल उलूम बसंतपुर प्रखंड बगहा एक में स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा मेडिकल कैंप लगाया गया, जहाँ लड़कियो की एनीमिया, वजन आदि की जाँच की गईं। मौके पर आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ रंजन कुमार मिश्रा ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया था, जिसमें चिकित्सकों के द्वारा 150 से अधिक छात्राओं की स्वास्थ्य जाँच की गईं। उन्होंने बताया की जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रो पर टीकाकरण भी किया जा रहा है। भारत सरकार के द्वारा 02 अक्टूबर तक देश मे राष्ट्रव्यापी मुहीम चलाया जा रहा है, जिसमें महिलाओं एवं बच्चीयों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने पर कार्यक्रम संचालित है। वहीं 09 से 14 वर्ष तक की बालिकाओं को एचपीवी का टिका भी दिया जा रहा है। सभी स्वस्थ लड़कियों को यह टिका लेना चाहिए, कैंप में दवाईयां भी वितरण की गईं। मौके पर
महावारी स्वच्छता, पोषण परामर्श के साथ स्वस्थ जीवन के उपाय डॉ रंजन मिश्रा, डॉ प्रभात कुमार, प्रधानाध्यापक हयात अहमद ने बताए।
मौके पर आरबीएसके डीसी डॉ रंजन मिश्रा, डॉ प्रभात कुमार, डॉ अंजुम आरा,प्रधानाध्यापक हयात अहमद, शिक्षक मो. वलीउल्लाह,फरमाशिस्ट साकेत बिहारी, शरण, कॉउंसलर राजकिशोर शर्मा, एएनएम रेणु कुमारी व अन्य उपस्थित थे।
64
