कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर  अखिलेश  सिह ने प्रियंका गांधी के प्रोग्राम की समीक्षा बैठक की

Live News 24x7
3 Min Read
अशोक  वर्मा
मोतिहारी  : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाक्टर  अखिलेश प्रसाद  सिंह ने जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी आश्रम, मोतिहारी में आगामी 26 सितम्बर को दोपहर 1 बजे महात्मा गांधी जी की कर्मभूमि मोतिहारी में प्रियंका गांधी  के आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक को संबोधित  किया।  बैठक की अध्यक्षता भी उन्होने की ।
बैठक में कांग्रेस के डॉ ० अखिलेश प्रसाद सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी का यह दौरा चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। उन्होंने कहा कि यह सत्याग्रह की भूमि है और यहां से कांग्रेस पुनः जनआंदोलन का बिगुल फूंकेगी।
 संबोधित करते हुए डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि प्रियंका गांधी जी का चंपारण आगमन न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत होगा बल्कि जनता को यह संदेश देगा कि कांग्रेस आज भी गांधी जी के मूल्यों और सिद्धांतों पर दृढ़ता से कायम है।जिलाध्यक्ष  ई शशिभूषण राय ने सभी का स्वागत  करते हुये कहा कि चंपारण  प्रियदर्शनी ईदिरा गांधी,सोनिया गांधी  और  राजीव गांधी का प्रिय क्षेत्र रहा है।चंपारण  पून: कांग्रेस का गढ बनेगा।
वहीं, बिहार प्रभारी सचिव सुशील कुमार पासी ने कहा कि 26 सितम्बर  साबित करेगा कि चंपारण की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला व प्रखंड स्तर के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में गांधी मैदान पहुंचें और इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
 जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने यह भी कहा कि प्रियंका गांधी जी का यह दौरा चंपारण की राजनीति को नई दिशा देगा। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल राजनीतिक नहीं बल्कि सामाजिक चेतना का प्रतीक होगा, जिसमें महिला शक्ति और युवा शक्ति की विशेष भागीदारी रहेगी।
कुमार आशीष ने कहा कि प्रियंका गांधी जी की लोकप्रियता और करिश्मा जन-जन तक पहुंच रहा है। उनका चंपारण आगमन हर वर्ग के लिए उम्मीद और परिवर्तन का संदेश लेकर आएगा।
कैसर अली खान ने कहा कि गांधी जी की कर्मभूमि पर प्रियंका गांधी जी का आगमन ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएगी और जनता के बीच कांग्रेस के प्रति विश्वास को और मजबूत करेगी।
बैठक में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 26 सितम्बर को गांधी मैदान, मोतिहारी में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जाएगा और अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।
इस बैठक में शैलेन्द्र  शुक्ला, मनोज सिंह,शैलेन्द्र कुमार सिंह, प्रो० विजय शंकर पाण्डेय, बर्खत खां, संगम त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
71
Share This Article
Leave a review

Leave a review

Your email address will not be published. Required fields are marked *