अशोक वर्मा
मोतिहारी : अंचल छौड़ादानो ग्राम बेला निवासी भाकपा माले नेता -राम बालक यादव चीनी की बीमारी एवं बुखार की सामना कर रहे थे! दिनांक 9 सितंबर 2025 समय करीब रात्रि के 9:00 बजे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई! वे पार्टी के नेतृत्व में जारी ग्रामीण जनता की संघर्षों से प्रभावित होकर 1992 में पार्टी में शामिल हुए! उन्हें बाद के वर्षों में गृह रक्षक की नौकरी मिली, इसके बावजूद पार्टी की घोषित कार्यभार में अपनी साझेदारी निभाते रहते थे! प्रशासन एवं राजनीतिक विरोधियों को डटकर जवाब देते थे! कई बार देखा गया है राज्य स्तरीय रैली में ड्यूटी से छुट्टी लेकर शामिल हो जाते थे! अंचल कार्यालय में मौजूद साथियों से संपर्क बनाए रखते थे! हर स्तर के चुनाव में पार्टी की फैसला पर अमल करते थे! सिपाही रहते हुए खुलकर बोलते थे कि हम माले के साथ रहते हैं!
बदलो सरकार- बदलो बिहार संघर्ष के दौर में उनका चले जाना दुःखद है!
90
